*जिला शिक्षा अधिकारी का गाडरवारा में विदाभिनंदन समारोह*
सालीचौका नरसिंहपुरः गत दिवस बीटीआई स्कूल गाडरवारा में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एच पी कुर्मी जी के 31 मई को शासकीय सेवा से सेवानिवृति होने के अवसर पर सम्मान एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक के प्राचार्यो व शिक्षको ने श्री कुर्मी जी को माला पहनाकर एवं उपहार देकर विदाई दी। इस अवसर पर श्री कुर्मी ने उन्हें मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य जयमोहन जी शर्मा एवं बीएसी पवन राजौरिया ने किया। अंत मे बीटीआई प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने आभार जताया। कार्यक्रम में प्राचार्य श्री सुशील शर्मा जी ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया ।कार्यक्रम में रमसा एडीपीसी ए के व्योहार, जी के नायक, बीईओ प्रतापनारायण, नीलम मरावी, प्राचार्य अनूप शर्मा , महेश अधरुज, देवेश वैद्य आदि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में अनेक प्राचार्य , शिक्षक एवं शिक्षक संघों के सदस्य उपस्थित रहे।