https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*बाजार में खुलेआम बिक रहा मिलावटी दही और छाछ?:नरसिंहपुर*

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मिलावटी सामान की बिक्री धड़ल्ले से बिक रही है।हालाकि मिलावटी सामान और शुद्ध सामान में अंतर जानना ग्राहकों के लिए एक बड़ी समस्या है। शायद इसीलिए ही ग्राहक भी अब मिलावटी सामान पर ध्यान देना छोड़ चुके हैं। बाजार में लगभग सभी खाद्य सामग्री में मिलावट है।

 मिलावटी वस्तु के सेवन से आम लोगों का जीवन संकट में है। कई तरह की बीमारियां केवल मिलावटी सामानों के सेवन से हो रही है।दुकानों पर किसी प्रकार की कोई भी प्रशासनिक शिकंजा नजर नहीं आ रहा है।

सामान्य रूप से किसी खाद्य पदार्थ में कोई बाहरी तत्व मिला दिया जाए या उसमें से कोई मूल्यवान पोषक तत्व निकाल लिया जाए या भोज्य पदार्थ को अनुचित ढंग से संग्रहीत किया जाए तो उसकी गुणवत्ता में कमी आ जाती है। इसलिए उस खाद्य सामग्री या भोज्य पदार्थ को मिलावटयुक्त कहा जाता है।

दूध, दही, घी, मावा,पनीर मिठाइयों के भाव तो महंगाई के नाम पर बढ़ा दिए है, लेकिन इनकी शुद्धता की कोई गारंटी वह नहीं दे रहे है।हालांकि शहर के सभी व्यापारी इस कार्य में संलग्न नहीं है।मिलावट का कारोबार बढ़ गया है। इस कारोबार में दुकानदार तो मुनाफा कमा रहा है किंतु जनता को स्वास्थ्य व आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है।

वैसे खाद्य व औषधि विभाग कभी कभार मामला गर्माने पर कुछ दुकानों की जांच पड़ताल कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है। हालाकि विभागीय कार्यवाही और जांच के नतीजे सिफर ही नजर आते हैं।

मिलावटी दूध से बचने के लिए आप कुछ सावधानियां बरत सकते हैं।जैसे यदि सुबह से अगर आपके घर दूध देने वाला बिना जांच के दूध दे रहा है तो उसे लेक्टोमीटर से जांच के बाद ही लें। नहीं तो आपको दूध में आधे से ज्यादा पानी की मिला दूध मिलेगा।मिलावट होने पर दूध का रंग हल्का पीला दिखाई देता है। गर्म करने पर हल्का लाल या पीला हो जाता है। सिंथेटिक दूध है तो सूंघने पर दूध जैसी गंध नहीं आएगी।

हालाकि दही और छाछ में मिलावट की जांच के लिए आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी क्यों की सामान्य तौर पर इन्हे पकड़ पाना इतना आसान नहीं है।आइए, जानते हैं बाजार से खरीदे जाने वाली दही में मिलावट की पहचान कैसे करें।दही में मिलावट की पहचान करने के लिए आप हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच दही लें और इसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड की 10 बूंद डाल दें।इस मिश्रण को हिलाते रहें। कुछ देर में अगर इसका रंग लाल रंग होने लगा तो समझ जाएं कि इसमें मिलावट है। दही को सूंघें, अगर ताजी और थोड़ी खट्टी सुगंध है तो ठीक है। अगर स्वाद हल्का तीखा और अजीब सा लगे तो इसे ना खरीदें।

जारी : 

फेरी लगाकर दही और छाछ बेचने वाले पाउडर का दही और छाछ बनाकर बेच रहे हैं!आमतौर पर साइकिल पर फेरी लगाकर दही और छाछ बेचने वालों के ग्राहक झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवार और होटल वाले 



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर