https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नरसिंहपुर डॉ. राकेश बोहरे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर सोमवार को वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाये गये।

      इस शिविर में एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत शुगर बीपी, कैंसर की स्क्रीनिंग, मोतियाबिंद हेतु आंखों का परीक्षण, मानसिक स्वास्थ्य सेवायें, हड्डी व दंत रोग, नाक- कान- गला बीमारियों का परीक्षण कर उपचार दिया गया। इसके अलावा मेडिसिन चिकित्सक/चिकित्सा अधिकारी तथा पेरामेडिकल स्टाफ द्वारा हितग्राहियों की बधिरता के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं एडल्ट बीसीजी वैक्सीनेशन किया गया।


      जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर, सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थित फिजियोथेरेपी यूनिट के माध्यम से फिजियोथेरेपी की सेवायें दी गई। ग्राम स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रत्येक नजदीकी स्वास्थ्य संस्था स्तर पर शिविर में ग्रामीणों को लाया गया एवं उन्हें स्वास्थ्य सेवायें दी गई।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर