https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*आम लोगों की जिंदगी से हो रही खिलवाड़ प्रशासन बना उदासीन* *झोलाछाप डाक्टर ले रहें मनमानी फीस* *सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का आभाव*

सालीचौका नरसिंहपुर, जिले के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्र, अंचलों मे इन दिनों नीम हकीम, अनाड़ी थैला छाप चिकित्सको, की हुकूमत देखने को मिल रही हैं जिनके द्वारा इलाज के नाम पर रोगियों के परिजनों से जमकर चांदी काटी जा रही हैं जानकारी के अनुसार जिले के एसे अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का जायजा लिया जाये तो निश्चित तौर पर एक गांव मे एसे आधे दर्जन से भी अधिक नीम हकीम झौला छाप चिकित्सक मिल जायेगे जो अवैध रूप से अपना कारोबार संचालित करते हुए धड़ल्ले से आपनी दुकानदारी कर रहे हैं ।

जहाँ जिले के 6 विकास खंडों में 6 बी एएम ओ और स्टाफ शासन द्वारा नगर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की गई हैं मगर उसमे चिकित्सकों का अभाव के चलते लोगों को सभी स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने का परिणाम है कि ग्रामीण अपनी बीमारी के चलते आपनी जान पर बन आते देख इन कथित नीम हकीम से ही इलाज करना पड़ता है, सूत्र बताते हैं कि गांव गलियारों में चिकित्सा व्यवसाय करने वाले इसे सेंकड़ों नीम हकीम थैला छाप हैं जिनके के पास चिकित्सा सम्बन्धी डिग्री तो दूर की बात है कुछ तो 11 वी कक्षा तक उत्तीर्ण नहीं है किंतु कुछ तो एसे भी थैला छाप चिकित्सक हैं जो आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के नाम पर एलोपैथी चिकित्सा करते देखे जा रहे हैं और उनके द्वारा किए जाने वाले इलाज से रोगियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है 

जानकारी के अनुसार शहर के कुछ निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम मे कंपाउंडर का काम करने वाले कर्मियों द्वारा भी गांव में आपना डाक्टरी पेश शुरू कर दिया गया है 

इसी प्रकार मेडिकल शॉप वाले भी इलाज कर देते मरीजों से पूछ कर गोली दावा दे देते हैं जबकि डॉ को पर्ची होना चाहिए और तो और एक शॉप मेडिकल का लाइसेंस हैं और दो दो मेडिकल शॉप संचालित की जा रही हैं जिला सी एम ओ और जिला कलेक्टर महोदय से अपेक्षा हैं कि विकास खंडों के पदस्थ बी एएम ओ यदि साल में एक बार भी जांच कर ले, इसे निर्देश देने का कष्ट करें ,ताकि जिला की भोली गरीब मध्यमवर्ग के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास किया जावे और झौला छाप चिकित्सकों पर लगाम लग सके।

प्रकाशित समाचार पत्रकार अवधेश चोकसे द्वारा stringer24news के साथ साझा किया गया।


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर