*धरने का 23वा दिन होगा उग्र आंदोलन*
*किसान सभा कमेटी का हुआ गठन*
13मई को मध्य प्रदेश किसान सभा baraha बडा इकाई द्वारा सड़क निर्माण सहित अन्य मांगो को लेकर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने के 23वे दिन प्रदेश एवं जिला स्तर के नेताओं सहित ग्राम के सैकड़ों महिला पुरुष छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
धरने के 23दिन गुजर जाने के बावजूद जनपद सीईओ, एस डी ओ, इंजीनियर के दौरा और स्टीमेट बनाकर जिले को भेज देने का आश्वासन भर मिला है, धरना स्थल पर मौजूद सभी स्थानीय बच्चों,महिलाओं ,नागरिकों ने एक स्वर में रोड नहीं बनने तक आंदोलन को जारी रखते हुए, पुतला दहन, क्रमिक अनशन, आमरण अनशन,चक्काजाम जैसे उग्र आंदोलन किया जाने का संकल्प लिया।
*दिनेश अध्यक्ष अरविंद सचिव चुने गए*
धरना स्थल पर प्रदेश सहायक महासचिव जगदीश पटेल, जिला सह सचिव नरेंद्र वर्मा, यदुराज वर्मा के मार्गदर्शन में सर्वसम्मति से इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, सचिव अरविंद कुशवाहा,उपाध्यक्ष,उपाध्यक्ष प्यारेलाल कुशवाहा एवं रामाधार कुशवाहा,सहसचिव रामसेवक कुशवाहा चुने गए, इसके अलावा कार्यकारिणी में कनछेदी कुशवाहा, कपिल कुशवाहा, केशव कुशवाहा कैलाश कुशवाहा, हेमंत कुशवाहा, मोहन कुशवाहा,सत्यम कुशवाहा शिवम कुशवाहा, शांतिबाई कुशवाहा, सुशीलाबाई कुशवाहा जमनाबाई कुशवाहा,गीता बाई कुशवाहा,मुन्नीबाई , जानकी बाई कुशवाहा,रघुवर कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा,अखलेश कुशवाहा , राजेश कुशवाहा जगदीश कुशवाहा को सर्व सम्मति से चुना गया। सभी ने आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।
जगदीश पटेल
9827986787
