https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24News

किसान सभा की मुआवजे को लेकर बैठक सम्पन्न, होगा आंदोलन

मध्य प्रदेश किसान सभा सहावन इकाई के नन्हेलाल वर्मा ने बताया कि सहावन ग्राम में हर प्रसाद उपरारीय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रदेश सहायक महासचिव जगदीश पटेल शामिल रहे।

बैठक में सहावन के अलावा केशला, पनागर, आडेगांव के किसान शामिल हुए, बैठक में गेहूं की खड़ी फसल जो लगभग तीनों ग्राम की 100एकड़ जलकर नष्ट हो गई जिसका पूरा माह बीत जाने के बाद पीड़ितों को न मुआवजा मिला न ही बीमा की राशि मिली है बैठक में शासन प्रशासन के ऐसे मामलों में संवेदना न होने पर चिंता की गई।

1मई को प्रशासन को ज्ञापन

पीड़ितों को तत्काल मुआवजा दिए जाने, अवैध उत्खनन के चलते ओवरलोड डंफर से सहावन से केशला तक उखड़ गया जिसकी मरम्मत किए जाने, गांव में बिक रही शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, खेड़ापति माता के आसपास का अतिक्रमण हटाने एवं गेहूं खरीदी से संबंधित स्लॉट बुकिंग, तोल क्षमता बढ़ाए जाने की मांग को लेकर 1मई को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निदान न होने पर अनिश्चित कालीन धरना, पुतला दहन, आमरण अनशन, चक्का जाम करने की रूपरेखा तय की गई है।

इस बीच किसान सभा कार्यकर्ता घर घर महिला छात्र छात्राएं पुरुषों के बीच प्रचार प्रसार कर उग्र आंदोलन करने की तैयारी करेंगे।

जगदीश पटेल
किसान सभा
9827986787

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर