https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


राजस्थान की अंजू पाकिस्तान से लौटी।अल वर के भिवाड़ी की रहने वाली है अंजू।

20 जुलाई को जयपुर जाने का कह घर से निकली थीzखैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला के नसरुल्लाह से शादी कर चर्चाओं में आई थी।

सूत्रों के मुताबिक अंजू की एक तस्वीर भी सामने आई है। दरअसल वह करीब छह महीने पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची थी। शुरुआत में कहा गया कि वह सिर्फ घूमने वहां गई है, मीडिया खबरों के मुताबिक लेकिन फिर उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी कर ली थी।

अब अंजू पाकिस्तान से भारत लौट आई है।वह वाघा बॉर्डर के रास्ते वापस आई हैलौटने पर पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ भी की थी। सूत्रों के मुताबिक वह अपने बच्चों से मिलने लौटी है, उसका परिवार राजस्थान के भिवाड़ी में रहता है।

अंजू की शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी।उनकी एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा भी है अंजू ने अपने पति अरविंद को बताया था कि वह कुछ दिनों के लिए जयपुर जा रही है।हालांकि, बाद में उनके पति को यह पता चला कि वह पाकिस्तान चली गई हैं।

हालांकि अंजू पहले से शादीशुदा थी और भारत में अरविंद नाम के शख्स से उसकी शादी हो चुकी है और इनके दो बच्चे भी है लेकिन इसके बावजूद भी वह यहां अपने बच्चों और पति को छोड़कर वह वैध कागजों के साथ पाकिस्तान चली गई थी।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाने के बाद नसरुल्लाह से शादी कर ली इसके साथ ही अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। सुनने में तो यह आ रहा है कि अंजू पाकिस्तान से अपने बच्चों को लेने के लिए ही भारत पहुंची है। जबकि अंजू के बच्चे अभी उनके पहले पति अरविंद के पास हैं, जिन्हें अंजू पाकिस्तान ले जाना चाहती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अंजू और उनके पहले पति अरविंद के बीच विवाद बढ़ सकता है।













सेज



أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर