https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा?


फुटपाथ है या पार्किंग स्थल?

जो फुटपाथ आम जनता के पैदल चलने के लिए बनाया गया उसे पर कहीं दुकानदारों ने कब्जा कर लिया तो कहीं पार्किंग स्थल की तरह उपयोग किया जा रहा है। दुकानदार फुटपाथ को अपनी मिल्कियत समझकर खा बैठे हैं? जिसकी वजह से शहर में अतिक्रमण की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है।

फुटपाथ पर अस्थाई दुकानदारों ने बेजा कब्जा कर पैदल चलने वालों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर दुकान सजा रखी हैं और पैदल चलने वालों को सड़क पर पैदल चलना पड़ रहा है।गारमेंट्स के ढेर, जूते-चप्पल, ठेले, रिक्शे फुटपाथ की शोभा बढ़ा रहे हैं। 

नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन समस्या के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है?ऐसा नहीं है कि पालिका के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बावजूद वह इस ओर कार्रवाई नहीं करते है, जो उनकी कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।

सुरक्षित पैदल चलने का अधिकार देने वाला सुप्रीम कोर्ट का निर्देश प्रदेश के सरकारी दफ्तरों की फाइलों में धूल फांक रहा है और जनता धक्के खा रही है।

विकास के नाम पर करोड़ों रुपये फूंके जाने के बाद भी भरे बाजार में जनता के लिए पैदन चलने का मार्ग नहीं है।जहां फुटपाथ हो सकता है वहां वाहन खड़े हैं या ठेले-खोमचे लगे हैं।फुटपाथ नहीं होने के कारण पैदल चल रहे लोगो को चार पहिया वाहन चालकों ने बहुत बार ठोकरे मार कर घायल भी किया है। 

गांधी चौराहे से थाना और कचहरी जाने वाली सड़क पर वहां फुटपाथ है जहां पैदल चलने वाले नहीं हैं। 










أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर