ग्रामीण कहते हैं कि,,
यही है नरसिंहपुर जिले का दो-दो सांसद महोदय होने के बाद भी विकास मामा की अमेरिका जैसी सड़के:
यही है नरसिंहपुर जिले का 18 साल का विकास
इसे नरसिंहपुर जिले का सौभाग्य कहेंगे या फिर दुर्भाग्य गाडरवारा से पिपरिया मुख्य सड़क का हाल
ग्रामीणों के मुताबिक़ नागद्वारी प्राचीन मंदिर नागद्वारी के सामने चार-चार फीट के मुख्य सड़क पर गड्ढे बन गए हैं आने-जाने में बहुत अधिक हो रही है परेशानी हम आपको बता दें बना रही के पास दूधी नदी रेत खदान है यहां से लाखों करोड़ों की रेत निकल जाती है ,और नरसिंहपुर के जिले के अधिकारी और नेता इस रेत की मलाई में अपनी हिस्सेदारी शामिल रहती है ?लेकिन दुर्भाग्य की बातें है कि आम जनता की सुविधा के लिए कोई ध्यान देने वाला नहीं है!
गाडरवारा एनटीपीसी जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में कोयले से निकली हुई राख बड़ी-बड़ी फैक्ट्री में किसी रास्ते से पहुंचाई जाती है लेकिन फिर भी गाडरवारा पिपरिया मुख्य सड़क की खबर लेने वाला कोई नहीं
एक तरफ जन आशीर्वाद यात्रा दूसरी तरफ विकास रथ निकल जा रहे हैं
क्या यही विकास हुआ है और इसी विकास को बताने के लिए विकास रथ
निकल जा रहे हैं
क्या नरसिंहपुर जिले की जनता और गाड़रवाड़ा तहसील की जनता इसी विकास को देखकर आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना वोट रूपी आशीर्वाद देगी?
किसान सभा के तहसील उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा गाडरवारा
द्वारा बताया गया कि कई सालों से सुनते आ रहा है कि जल्दी सड़क कर चोड़ीकरण और निर्माण किया जाएगा
पिपरिया गाडरवारा मुख सड़क का।
लेकिन यह बात सिर्फ कई बार मंचों पर कही गई है आज तक धरातल पर ना तो सड़क का सुधार किया गया है और ना ही साइड पट्टी पर शोल्डर डाले गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होती हैं।
नरसिंहपुर जिले में अब विकास रथ निकल जा रहे हैं इससे पहले भी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान विकास यात्रा मुख्यमंत्री समाधान शिविर, इन सभी के होने के बाद भी आज भी एक मुख सड़क की यह हाल है।
आने वाले विधानसभा चुनाव में क्या इसी विकास को देखकर गाडरवारा तहसील की जनता नरसिंहपुर जिले की जनता अपना वोट रूपी आशीर्वाद देगी क्या?
