https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



*ग्राम रांकई से 28 उमरा यात्रियों की हुई रवानगी*

*रांकई न्यूज@शाह फैसल।*

(दिनांक 11 सितंबर 2023 दिन सोमवार)

हज और उमरा का ताल्लुक सऊदी अरब के मक्का और मदीना के तारीखी मुकामात और वहां की इबादात से है।

मक्का और मदीना की जियारत और वहां पर इबादत के लिए  एक मुसलमान के लिए दो खास मौके होते हैं। एक हज और दूसरा उमरा।

हज साल में एक बार होता है जोकि एक मुसलमान के लिए जिंदगी में एक बार करना अनिवार्य होता है। तो वहीं उमरा एक नफली इबादत है जिसे एक मुसलमान कभी भी अदा कर सकता है।  उमरा हज के महीना को छोड़ कर सभी 11 महीनों में मुसलसल  होते रहते हैं। एक मुसलमान अपनी जिंदगी में उमरा अपनी हैसियत के मुताबिक कई बार कर सकता है।

*ग्राम रांकई से उमरा के लिए 28 जायरीन की रवानगी सभी का किया गया पुरज़ोर इस्तकबाल*

हर साल नरसिंहपुर जिले के मुस्लिम बाहुल्य ग्राम रांकई से हज और उमरा यात्रियों की संख्या जिले के अन्य जगहों के मुकाबले में सबसे ज्यादा रहती है।

अब इस बार फिर उमरा के लिए ग्राम रांकई से 28 यात्री जा रहे हैं। जोकि दिनांक 11 सितंबर 2023 दिन सोमवार को नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से गरीबरथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। और 14 सितंबर को मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां से वो 20 दिन के बाद वापिस इंडिया आ जाएंगे। ये सभी उमरा यात्री प्राइवेट टूर्स एंड ट्रेवल्स के माध्यम से जा रहे हैं। 

ग्राम रांकई के सभी 28 उमरा यात्रियों की सूची निम्नानुसार है:

सुरैया बेगम, जांबाज खान, अब्दुल रहमान, रहिमन बानो, मो.युनुस खान, सन्नो बी, हाजी तुराप, रहमतुननिशा, आखला बी, अब्दुल सत्तार, हसीना बी, अब्दुल गफ्फार, मदीना बी, मो.तैयब, तौहीदन बी, शेख करीम, फिरोजा बी, नूरानी, अहमद जीलानी, आसमा बी, मोहर खां, जरीना बी, शेख जहीद, हाजरा बी, अब्दुल वहीद, मेंहदी हसन, हसीना बी और मो.आजाद। इनके अलावा भी जिले से और भी जायरीन उमरा के लिए जा रहे हैं।

*उमरा यात्रियों का किया गया जगह जगह पुरज़ोर और पुरखुलूस इस्तकबाल*

जहां लोगों ने उनके घर घर जाकर उनका व्यक्तिगत इस्तकबाल किया तो वहीं उनके इस्तकबाल के लिए सामाजिक, धार्मिक और राजनैतिक रूप से जुड़े लोगों ने सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से भी उनका पुरजोर तरीके से स्वागत सम्मान और इस्तकबाल किया। 

*रवानगी से एक दिन पहले ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से  क्षेत्रीय भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल और उनके साथियों ने किया स्वागत सम्मान*

सभी उमरा जाने वाले यात्रियों के स्वागत सम्मान के लिए नरसिंहपुर विधानसभा विधायक जालम सिंह पटेल और उनके साथियों ने ग्राम के मानस भवन में उपस्थित होकर सभी का फूलमाला पहनाकर और कुछ उपहार देकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। और उन्होंने अपने उद्बोधन में सभी की यात्रा कुशल मंगल होने की ईश्वर से प्रार्थना की और देश में सुख शांति और समृद्धि के लिए दुआओं की अपील की।

इस मौके पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि अब्दुल माबूद पटेल ने उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों का और सभी उमरा यात्रियों का स्वागत सम्मान उद्बोधन के साथ आभार प्रकट किया।

*इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी रांकई की जानिब से सभी उमरा यात्रियों का मंच के माध्यम से पुरजोर इस्तकबाल*

ग्राम के नौजवानों की इस कमेटी द्वारा जहां समाज हित के विभिन्न कार्य किए जाते हैं तो वहीं इस मौके पर भी सभी उमरा यात्रियों का उनकी कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा सभी उमरा यात्रियों को मंचासीन कर उनका ग्राम के वरिष्ठ व्यक्तियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया ।

*पड़ोसी ग्राम पंचायत पिपरिया सरपंच और पूर्व सरपंच ने भी किया सभी उमरा यात्रियों का स्वागत सम्मान*

इस मौके पर सद्भावना की मिसाल कायम करते हुए पिपरिया ग्राम की सरपंच महोदया श्रीमती प्रभा बाई मेहरा और उनके पुत्र पूर्व सरपंच गोपाल मेहरा, सुखराम कहार होती पटेल और रोशन सिंह मेहरा इत्यादि लोगों ने अपने गांव पिपरिया में रवानगी के दौरान उनका रास्ते में पुष्प मालाओं के साथ स्वागत सम्मान किया। गोपाल मेहरा का कहना है कि हमारी कोशिश हमेशा यहीं रहती है कि एक दूसरे के सम्मान से आपसी सद्भावना और शांति कायम रहे।

 *भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत सम्मान*

 इस मौके पर भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जनाब अबरार उर्फ राजू मंसूरी, उपाध्यक्ष जनाब फैयाज मालगुजार, अब्दुल माबूद पटेल, डॉक्टर वसीम खान और उनके समस्त उपस्थित साथियों द्वारा सभी उमरा यात्रियों का नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर जाकर फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत सम्मान किया गया।

*दिन भर चहल पहल, खुसगवार और जश्न जैसा माहौल, उमरा यात्रियों से मिलने वालों का लगा रहा तांता*

इस मौके पर उमरा यात्रियों से मिलने वाले रिश्तेदार और जान पहचान के लोगों का तांता लगा रहा। दिन भर माहौल खुशगवार और जश्न की मानिंद रहा। आपको बता दें कि ये ऐसा पहला मौका है जब ग्राम से उमरा जाने वालों की इतनी बड़ी संख्या हो। ग्राम से हर वर्ष लगातार हज और उमरा यात्रियों में इजाफा होता जा रहा है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर