https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


मानवीय संवेदनाओं का सम्मान करते हुए हम, उक्त विडियो को नही दिखा रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार,

विगत दिवस नरसिंहपुर निवासी, प्रतिष्ठित चिकित्सक श्री जय प्रकाश सोनी जो की कल से घर से लापता थे, आज उन्होंने गुरसी घाट में नर्मदा जी में डूब कर खुदकुशी की,श्री सोनी अनेक वर्षों से कोसमखेड़ा, निवारी सहित सैकड़ों गांवो में चिकित्सीय सेवायें दे रहे थे।

नाव पर मोजूद लोग वीडियो बना रहे थे,जो वायरल हो रहा है। राजकुमार सोनी ने नदी में छलांग क्यों लगाई थी, इस बारे में फिलहाल अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

यदि राजकुमार सोनी को बचाने की कोशिश की जाती तो शायद आज वो जिंदा होते लेकिन जैसा कि आप विडियो में देख और सुन सकते हैं कि,कुछ महिलाओ के अलावा कोई भी इस हादसे को लेकर न ही व्यथित था और न बचाने की पर्याप्त कोशिश की गई। विडियो बन रहा था और इंसानियत मर रही थी।बचाने की जगह लोगों ने वीडियो बनाना ज्यादा जरुरी समझा और देखते ही देखते सोनी जी नदी की गहराइयों में गुम हो गए।

कितनी हैरानी की बात है कि,लोग बचाने की कोशिश करने की जगह मोबाइल पर घटना का रिकार्डिंग करने में व्यस्त रहे, ताकि उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर ढेर सारे लाइक्स और कमेंट पा सकें और इसमें कामयाबी भी मिली, शहर में वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इन सबके बीच एक परिवार ने अपने घर का सदस्य खो दिया। 





Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर