सांकेतिक चित्र।
*अब सचिव पर लगे गंभीर आरोप।: ग्राम पंचायत सिमरिया कला करेली:नरसिंहपुर।*
सचिव बिल पर हस्ताक्षर करने में आनाकानी करता है।सचिव पहले भी जिस पंचायत में था, वहां भी अनियमितता में लिप्त था।
सचिव राजेश उपाध्याय पर यह गंभीर आरोप लगाए हैं सरपंच पति ने।सरपंच पति का कहना है कि,सचिव अपेक्षित सहयोग नहीं करते हैं,जिसकी वजह से गांव का विकास बाधित हो रहा है।
हालाकी इस पूरे मामले की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आ पाई है। ग्राम सिमरिया का मामला किसी उलझी हुई गुत्थी की तरह पेचीदा है। हर दिन नाटकीय ढंग से कहानी में एक नया ट्विस्ट आ जाता है।अब तक हल्के वीर सरपंच,सरपंच पति एवम सचिव की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे।अब इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए सरपंच पति ने सचिव पर ही निशाना साध लिया है।
संभवतः मामला आगे बढ़ता है तो इसका खामियाजा सचिव को भुगतना पड़ सकता है।किसी ना किसी को तो बलि का बकरा बनना ही पड़ेगा?
ज़ारी :
