https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


आज जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग नरसिंहपुर की विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन प्रकोष्ट के जिला सदस्य श्री मेहरवान अहिरवार जी के निवास पर ग्राम आडेगांव सालीचौका में रखी गई 

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्र की विधायक श्रीमति सुनीता जी पटेल,पूर्व विधायक सुरेश राय, मझले भैया,श्रीमति राधा अहिरवार अध्यक्ष जनपद पंचायत चीचली, जिनेश जैन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गाडरवारा, उमेश नीरस पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गाडरवारा, उमाकांत गुप्ता, कैलाश पंड्या,ग्राम के सरपंच महोदय कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के जिला अध्यक्ष हरिसिंह अहिरवार ने की।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक् सीताराम अहिरवार ,जिला महामंत्री मथुरा प्रसाद, कमलकिशोर अहिरवार, दयाराम अहिरवार , मुन्नालाल अहिरवार,जिला सदस्य मेहरवान अहिरवार , प्रेमनारायण ,ब्लाक अध्यक्ष साईंखेड़ा नंदकिशोर अहिरवार ,चीचली ब्लाक अध्यक्ष बड़े वीर अहिरवार,सालीचौका नगर अध्यक्ष हीरालाल अहिरवार ,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालमुकुंद अहिरवार ,कलीराम ,ग्यारसी प्रसाद ,बलूप्रसाद ,राधेलाल ,परमसुख ,तेजराम ,कमलेश अहिरवार के अलावा समाज के वरिष्ठजन एवम माताएं,बहनें काफी संख्या में उपस्थित रही।

लाडली बहनों का पैसा बैंकों द्वारा काटा जा रहा है :

गाडरवारा विधानसभा विधायक सुनीता पटेल द्वारा बताया गया कई बहनों के फोन आ रहा है की लाडली बहनो का पैसा बैंकों द्वारा काटा जा रहा है

लाडली बहना के नाम पर बैंकों द्वारा धोखा किया जा रहा है

विधायक द्वारा कहा गया कि इस पद तक पहुंचाने के लिए मेरे परिवार का खून पसीना लगा है।

विधायक द्वारा कहा गया कि अगर काम किए होते तो आशीर्वाद यात्रा निकालने की जरूरत नहीं पड़ती जनता बिना आशीर्वाद यात्रा निकले ही आशीर्वाद देता लेकिन 18 साल में भाजपा द्वारा सिर्फ मुंह चलाया है कुछ काम नहीं किया गया

भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है 

विधायक द्वारा कहा गया कि आज देखा जाए तो विवाह सम्मेलन की राशि विधवा पेंशन कि पैसे नहीं मिल रहे हैं चार-चार महीने से राशन नहीं मिला है इसके बाद भी विकास यात्रा निकाली जा रही है आखिर विकास हुआ कहां है

आज देखा जाऐ तो भाजपा सरकार में सिर्फ कागजों पर विकास हुआ टेबल पर विकास हुआ है देखा जाए सभी योजनाएं हवा हवाई हो रही है सिर्फ लाडली बहन योजना पर फोकस किया जा रहा है।

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर