https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

*जनपद के अधिकारियों की शह पर चल रहा सरकारी राशि को पलीता लगाने का खेल? : ग्राम पंचायत मोहपनी: नर.।*

सरकारी राशि को हड़पने का सिलसिला कहीं थमने का नाम लेते हुए नहीं दिखाई देता है।

मनरेगा योजना को खुलकर मन से रगड़ा योजना में तब्दील किया गया!ऐसे हालात सिर्फ मोहपानी में हैं,यहां यह कहना मुनासिब नहीं होगा।

चिचली जनपद अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मारेगांव में ग्राम रोजगार सहायक ने अपने माता पिता को मनरेगा मजदूर बना दिया और सरकारी राशि को जमकर रगड़ा। वहीं गोटेगांव जनपद की ग्राम पंचायत रिछा में ग्राम रोजगार सहायक के दादा/पिता के नाम पर मनरेगा मजदूरी में छककर मलाई डकारी गई,गोटेगांव जनपद की ही ग्राम पंचायत बरहेटा में भी सचिव ने मनरेगा को खूब मन से रगड़ा और पात्र मजदूरों के स्थान पर अपने चहेतों को उपकृत किया।गोटेगांव जनपद की ही बेदू ग्राम पंचायत में सचिव  ने स्वर्ण दबंग परिवार की महिलाओं को भी मजदूर घोषित कर दिया और गांव वालों को गुमराह कर सरकारी राशि के दरिया को अपनी तिजोरी की तरफ मोड़ दिया।

महज मनरेगा योजना को मन से रगड़ा योजना में तब्दील नही किया गया बल्कि अमानक निर्माण कार्यों और बिलों के हेर फेर के जरिए सरकारी राशि का बड़ा हिस्सा सचिव ने सरपंच और अधिकारियों की मिलीभगत से हड़प लिया।

ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई, ज्ञापन सौंपा गया, धरने प्रदर्शन और आंदोलन के किए गए ,तब कहीं जाकर अधिकारियों की नींद टूटी और ग्राम पंचायत रिछा में गबन के मामले पर कार्यवाही की गई।

इतना सब कुछ पंचायतों में चलता रहा और अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

आज आजादी के 76 साल गुजर जाने के बाद भी ग्राम मोहपानी विकास के लिए तरस रहा है, लेकिन जिम्मेदार आंख बंद किए हुए बैठे हैं।आदिवासी परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रशासन नाकाम रहा।

ग्राम पंचायत मोहपानी सचिव राजेश कतिया और बेदू सचिव मेरसिंह की कार्य प्रणाली में समानता नजर आती है।

बेदू सरपंध पुजा बलराम और मोहपानी सरपंच झुनिया बाई की कुर्सी की डोर मोहपानी सचिव राजेश और बेदू सचिव मेरसिंह ने ठेके पर पंचायत चलाने वालो के हाथ में दे रखी है?

विगत पंद्रह दिन पूर्व ठेके पर पंचायत चलाए जाने की जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर और संबंधित विभाग को लिखित आवेदन प्रेषित किया गया था और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी,,किंतु समयावधि व्यतीत हो जाने के बाद भी जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद से बाहर नहीं आ सके।

ग्राम पंचायत मोहपानी और ग्राम पंचायत बेदू में सचिव के संरक्षण में ठेके पर पंचायत चलाए जाने को लेकर और सरकारी राशि/योजनाओं में हेर फेर में जांच और कार्यवाही की माग को लेकर जिला कलेक्टर के द्वार पर पहुंच कर ज्ञापन प्रेषित करने के उपरांत ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। इसके लिए stringer24news ने जन समर्थन जुटाने के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी है। stringer24news टीम मेंबर्स गांवों में जाकर लोगों के साथ अपने धरने प्रदर्शन को लेकर मीटिंगें कर रहे हैं एवम मीटिंगों में लोगों के विचार सुनने के बाद उनके अनुसार संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं।

जारी : 

धरना प्रदर्शन की तिथि को लेकर घोषणा 











أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर