*_हर्षेल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व_*
सालीचौका नरसिंहपुर। बहन और भाई के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बुधवार को जिले में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम भरा धागा बांध कर पर्व के पवित्र रस्म को निभाया। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को ढेरों उपहार दिए। रक्षा बंधन के मौके पर कई स्थानों पर पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के संबंधों की पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस त्यौहार के मौके पर बहन अपने भाई की आरती उतार कर राखी बांधती है। इसी राखी के महत्व को समझते हुए भाई भी बहन के रक्षा की शपथ लेता है। साथ ही बहन को उपहार भी देता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के मौके पर पूरे दिन राखी बांधने और उपहार भेंट करने का सिलसिला जारी रहा। इस मौके पर सुदूर रहने वाली बहनों के पास पहुंच कर भाइयों ने राखी बंधवाने का रस्म पूरा किया।
*कजलियां पर्व पर शैलें नृत्य का आयोजन*
रक्षाबंधन के दुसरे दिन नगर परिषद सालीचौका में कजलियां पर्व के अवसर पर वार्ड क्रमांक 07 स्थित खेरापति माता दरबार में पारंपरिक शैले भजनों (नृत्य) का आयोजन नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया उक्त आयोजन में भजन मंडली द्वारा शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर सावन माह को विदाई दी और लोगों के खुशहाली की कामना की।
