*नदी में जितेंद्र के बह जाने के पन्द्रह घण्टे बाद भी नही पहुंच पाए अधिकारी: ढाना (बारहाबड़ा) : नरसिंहपुर।*
जितेंद्र पिता राजकुमार गोड़।
निवासी ढाना (बारहाबड़ा) शुक्रवार दूधी नदी घोघरा घाट डूबने की जानकारी की मिल रही है।
शुक्रवार शाम से परिवार वाले एवं ग्रामवासी घोघरा घाट के आसपास नदी किनारे ढूंढ रहे हैं।
ग्राम कोटवार द्वारा बताया गया कि अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है ना ही जितेंद्र मिला है।
थाने में शाम को जानकारी दी गई है लेकिन अभी तक शासन प्रशासन से कोई भी मदद नहीं मिली है।
परिवार वाले बहुत परेशान हैं।
15 घंटा से ऊपर हो गया लेकिन अभी तक शासन प्रशासन की कोई मदद नहीं पहुंची है ना ही कोई अधिकारी गोताखोर कोई नहीं पहुंचे।
इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब हमने ग्राम कोटवार लोचन से फोन पर शनिवार सुबह 11:00 am पर फोन किया तो बताया गया कि पंद्रह मिनट पहले ही कोटवार को सूचना मिली है की ,अधिकारी चिचली से निकल गए हैं और जल्द ही मौका ए वारदात पर पहुंचने वाले हैं।

