https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



ग्राम पंचायत सिमरिया: करेली:नरसिंहपुर।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,विगत दिनों खबर प्रकाशित किए जाने को लेकर सरपंच पति द्वारा stringer24news संवाददाता और समाचार सेवा प्रदाता कंपनी के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर धमकी दी गई थी,जिसकी शिकायत stringer24news सीईओ द्वारा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नरसिंहपुर से की गई थी और मामले पर प्राथमिक पड़ताल के बाद सिटी कोतवाली द्वारा थाना आमगांव स्थानांतरित किए जाने की सूचना दी।

इस बीच सरपंच पति ने समाचार सेवा प्रदाता कंपनी stringer24news सीईओ फाउंडर विक्रम सिंह राजपूत से फोन पर अपनी अभद्र भाषा व्यवहार के लिए खेद जताते हुए माफी मांगी।सरपंच पति ने कहा की ,दरअसल तब वे भ्रम और भूल वश अनजाने में अभद्र व्यवहार कर बैठे,जिसके लिए वे खेद व्यक्त करते हैं और अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगते हैं, आवेश में गलती हुई किसी को ठेस पहुंचाना मेरी मंशा नहीं थी।

सरपंच पति द्वारा माफी मांगे जाने के बाद कंपनी द्वारा की जा रही कानूनी कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया है।

वहीं इसी बीच ग्रामीण हल्केवीर ने एक और वीडियो जारी कर कार्यवाही और जांच ना किए जाने पर सवाल उठाए और पंचायत में की जा रही अनियमितताओं पर से पर्दा हटाया।


*************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

You can contact us on whatsapp no 9343304972.



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर