https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


नरसिंहपुर।

युवा नेता मणि नागेंद्र सिंह उर्फ मोनू पटेल का ह्रदयगति रुक जाने से निधन।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कल रविवार शाम युवा नेता मोनू पटेल का ह्रदयगति रुक जाने से निधन हो गया।मोनू केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे, विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्र थे।

सूत्रों के मुताबिक कल दोपहर तकरीबन एक बजे मोनू अपने कमरे में गए, उसके बाद जब शाम 6 बजे तक भी उनका कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने जैसे तैसे दरवाजा खोलकर अंदर देखा कि मोनू कमरे में बेसुध पड़े हुए हैं, आनन फानन में उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित किया। मोनू की अन्तिम यात्रा के दौरान केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ ही हजारों की संख्या में जन सैलाब शामिल हुआ।हर किसी के आंखें नम थी।शोक से संतप्त परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मोनू की मौत की दुखद खबर के बाद से ही गोटेगांव सहित पूरे जिले में शोक का माहौल है। युवाओं में मोनू की अच्छी खासी पकड़ थी। आज सोमवार दोपहर जब मुखाग्नि दी गई तब महोल गमगीन हो गया और हजारों आखें नम हो गईं,मोनू की इस असमय मृत्यु से हर कोई स्तबध और दुखी था।इस दुखद खबर के बाद से ही शोक संदेशों का सिलसिला जारी है।

इस मुश्किल समय में विधायक जालम सिंह और उनके परिवार के साथहमारी गहरी संवेदनाएं हैं।

**********************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972


أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर