🔴कृषि उपज मंडी में मई दिवस मनाकर दी श्रद्धांजलि।
गाडरवारा।
1मई 2023को जवाहर कृषि उपज मण्डी गाडरवारा में मजदूरों ने 133 वे मई दिवस का आयोजन कर 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में पुलिस की गोलियों से मारे गए मजदूरों एवं उनके 8 नेताओं को दी गई मौत की सजा के शहीदों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसे मजदूर यूनियन (सीटू )नेता एड एनएस पटेल ने संबोधित करते हुए कहा सारी दुनिया में 1 मई को मजदूर दिवस का आयोजन किया जाता है तथा 1 मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में पुलिस की गोलियों से मारे गए मजदूरों एवं उनके नेताओं की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है ।यह मई दिवस तीन जयंती ओं का प्रतीक है सबसे पहले 1846 के वे तारीख हैं जिन दिनों अमेरिका में श्रमिकों को 8 घंटे कार्य के दिवस निर्धारित किए जाने के लिए अभियान चलाया था और जब वह अभियान चरम सीमा तक पहुंचा तब शिकागो में मजदूरों पर प्रशासन ने गोलियां चलवाई। दूसरी जयंती 1889 की है जब द्वितीय इंटरनेशनल कि कांग्रेस ने यह फैसला किया कि हर वर्ष 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर एकता दिवस के रुप में मनाया जाए ।और तीसरी जयंती 1890 की है जब उक्त फैसले के अनुसरण में अनेक देशों में पहले पहले मई दिवस समारोह मनाए गए ।जुझारू श्रमिक परंपराओं ने श्रमिकों के आर्थिक सामाजिक राजनीतिक अधिकारों के लिए उनके संघर्ष ने हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आज भी वे निसंदेह इस संदर्भ में अपनी महान भूमिका अदा करते हैं। इतिहास में मजदूरों के इस संघर्ष को शिकागो( हेमार्किट )शहीद के रूप में जाना जाता है ।
मई 1886 के संघर्ष में पुलिस की गोलियों से लथपथ मजदूरों ने अपने खून से रंगी कमीजो को झंडे के रूप में लहराते हुए इस संघर्ष को आगे बढ़ाया उसी दिन से दुनिया के मजदूरों ने लाल झंडे को अपने संघर्ष का प्रतीक बना दिया।
सभा को एड एन एस पटेल के अलावा मध्य प्रदेश किसान सभा के नेता जगदीश पटेल, राजेंद्र राजपूत, छोटू इटोरिया, अभिषेक,राजकुमार शर्मा ने भी संबोधित करते हुए सभी मेहनत कश मजदुर किसानो को एकजुट होकर मेहनत कश आवाम पर होने वाले शोषण दमन के खिलाफ एकजुट संघर्ष की आवश्यकता पर जोर दिया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मजदूर एवं किसान नेता एड एन एस पटेल, किसान सभा अध्यक्ष जगदीश पटेल, राजेंद्र राजपूत, मजदूर नेता फिरोज, राहुल पटेल, जितेंद्र, देवेंद्र, प्रकाश, हीरालाल, रामकुमार, सतीश, छोटू इटेरिया, लेखराम,राकेश, शेखर, राजा, अभिषेक, हेमंत (खली), हरगोविंद, सन्तोष तिवारी,, प्रहलाद साहू, राजेंद्र शर्मा, रामदयाल, नवल, सौरव, अन्नू, सूरज, शंकर, विनोद, धनराज, हरिराम, बुद्धसिंह, दीपक डिप्पू, नरेश नेता देवीराम राकैश, छोटू हक्का प्रसाद के अलावा अन्य किसान मजदूर रहे।
********************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
