यूनिसेफ टीम ने किया मॉडल शाला तूमड़ा का निरीक्षण।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ तूमड़ा विद्यालय ।
गाडरवारा। गत दिवस नेशनल यूनिसेफ दिल्ली टीम से आसिफ सिद्दीकी ने शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा का स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नवाचारों पर आधारित निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की एवं विद्यालय को अद्वितीय बताया !उनके बताए अनुसार संपूर्ण भारत में इस प्रकार के केवल 12 विद्यालयों को चुना गया है जिसमें मध्य प्रदेश से शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा का चयन किया गया है। यूनिसेफ की टीम द्वारा शौचालय हैंड वॉश यूनिट ,शालेय स्वच्छता, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अपनाया जा रहा है स्वच्छता व्यवहार , वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ,शुद्ध पेयजल किचन गार्डन ,स्वच्छता गतिविधियों में बाल कैबिनेट एवं एसएमसी सदस्यों की भूमिका पर्यावरण संरक्षण में बच्चों और शिक्षकों का योगदान, विद्यालय में किए जा रहे नवाचार आदि मुख्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया । यूनिसेफ टीम ने विद्यालय के शिक्षक हल्के वीर पटेल से संवाद स्थापित किया और विद्यालय में किए गए नवाचारों , बच्चों के लिए विद्यालय में आनंदमय वातावरण एवं शानदार पर्यावरण माहौल के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की और सभी शिक्षकों के इन प्रयासों को सराहा। विदित हो कि टीम के तूमड़ा आगमन के पूर्व गाडरवारा में आगमन पर बीआरसी साईंखेड़ा गिरीश पटेल एवं सिराज अहमद सिद्दिकी, मधुसूदन पटैल , पवन राजौरिया हार्दिक अभिनंदन किया। राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश से केवल तुमड़ा विद्यालय को चुने जाने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी कार्यालय साईंखेड़ा प्राचार्य संकुल केंद्र तूमड़ा सहित जिले व राज्य के आला अधिकारियों ,शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों सहित जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत, गौरीशंकर खेमरिया, शिवा त्रिवेदी, स्वदेश त्रिवेदी, सरपंच विमला पटैल, पूरन पटैल, गौरीशंकर पटैल, हरगोविंद पटैल , प्रभुदयाल पटैल, एसएमसी अध्यक्ष चंदन सिंह कुशवाहा, पुष्पराज साहू, पोहुप सिंह पटैल एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की और इसे बड़ी सफलता मानते हुए शुभकामनायें प्रदान कीं।
********************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
