*गौशलाओं और गौ वंश की स्थिति बदतर*
जिले में संचालित अनेकों गौशाला की स्थिति काफी बदतर है। मुख्य समस्या गौशाला की जमीन और दूसरी सुविधाओं को लेकर है। आज हालात यह है कि अधिकांश क्षेत्रों में गौ शाला की जमीन या तो अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुकी है या फिर भू-माफियाओं की नजर में है।
नरसिंहपुर जिले में एक के बाद एक गौशाला की स्थिति बद से बदतर निकल रही है फिर चाहे वो बसुरिया, तिंदनी अथवा सहजपुरा ग्राम में संचालित गौ शालाएं हों।यहां अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है।
किसी किसी गौशाला में तो क्षमता से अधिक गौवंश नहीं हैं, फिर भी उनके चारे-पानी की व्यवस्था जिम्मेदार नहीं कर पा रहे हैं!कहीं गौवंशों को भूखों मारा जा रहा है तो कहीं गंदा पानी पिलाया जा रहा और कहीं धूप में बांधा जा रहा है या फिर कहीं जलती धूप में तड़प-तड़प कर गौवंश मरने को विवश हैं, लेकिन जिम्मेदार सिर्फ कागज़ो पर खानापूर्ति कर रहे हैं।
प्रशासन दावा करता है कि गौशालाओं को बनवाने और संचालन में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन आखिर वह पैसा कहां जाता है, किसकी जेब में जा रहा है?
******************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
