https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



 *जंगलराज में आसमानी फैसला!* 

*अतीक-अशरफ*

क्या किसी अपराधी की पुलिस हिरासत में हत्या करने वाले के इस कृत्य को न्यायोचित ठहराना चाहिए?क्या कानून व्यवस्था पर सवाल नही उठना चाहिए?क्या वाकई आज धर्म एक बड़ा मुद्दा है?

देश में कानून का शासन है, किसी को अधिकार नहीं दिया जा सकता कि वह कानून अपने हाथों में ले। 

जहां तक मेरा मानना है कि, माफिया डॉन की पुलिस हिरासत में हत्या को किसी भी नजरिए से जायज नहीं ठहराया जा सकता। पत्रकार के भेष में आकर अट्ठारह गोलियां दागने वाले घटना के बाद जय श्री राम का नारा लगा रहे थे क्या इससे यह जाहिर नहीं होता की यह महज आवेश में किए गए कत्ल का मामला नहीं है।इससे भी बेहूदा बात तो घटना को धार्मिक जामा पहनाया जाना है। हैरानी की बात है कि वरिष्ठ मंत्री सुरेश खन्ना ने उक्त घटना को आसमानी फैसला कह डाला।क्या यह बयान मानसिकता विषेश की ओर इशारा नहीं है?

अगर हम इस घटना का आकलन करते हैं तो महसूस करते हैं की उक्त घटना में धर्म के नाम पर हत्या हुई है।

ऐसी घटनाओं पर कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने और निष्पक्ष तरीके से जांच किए जाने की जरूरत है। ताकि लोगों का सरकार और संवैधानिक न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास कायम रहे।

एक नजर आम आदमी के नजरिए से।

हालाकी अतीक-अशरफ पर दर्ज दर्जनों गंभीर धाराओं के मुकदमें आज भी फाइलों में ताजा हैँ।दोनों भाइयों ने अपनी हत्या का अंदेशा जताया था और हैरान करने वाली बात है कि हत्या हो भी गयी!पुलिस सामनें खड़ी रह गई और अपराधियों ने घटना को अंजाम दे दिया!

लेकीन फिर भी किसी भी व्यक्ति का कानून अपने हाथ में लेना गलत है। फिर कारण चाहे जो भी हों आप किसी की इस कदर हत्या किए जाने को जायज नहीं ठहरा सकते।घटना को लेकर सरकार को भी संवेदनशील रहना चाहिए।आज चंद गिने चुने लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए मजहब के नाम पर आम-जन की भावनाओ को भड़का कर उनके बीच वैमनष्य पैदा करना चाहते हैं? लोगों के मन में एक सवाल पैदा होना शुरू हो चुका है कि घटना किसी मनोरोगी की करतूत हैं या किसी का षड्यन्त्र? हालाकि इस पर अभी राज कायम है।क्या भीड़ तन्त्र का न्याय हमारे लोकतन्त्र पर हावी हो रहा है? वैसे भी इस तरह की जाने वाली हत्याएं सन्देह तो पैदा करती हैं कि आखिर इनके पीछे का रहस्य क्या है? 

**************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972










Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर