https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



संबल योजना के तहत मृत होने पर ₹2 लाख, एक्सीडेंट में मृत होने पर ₹4 लाख और अंत्येष्टि के लिए ₹5000देने का प्रावधान है।

लेकीन क्या इसका लाभ जमीनी स्तर पर मिल पा रहा है या नहीं?जब हमने इस बारे में पड़ताल की तो चौकाने वाली जानकारियां सामने आई।

हाल ही में जनसुनवाई के दौरान ग्राम रहमा(ग्राम पंचायत पलेरा,जनपद चिचली) से आई महिला प्रभा दीक्षित का मामला देखकर तो यही लगता है कि प्रशासन भले ही कागजी आंकड़ों में वाहवाही बटोरे लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों से बिलकुल उलट है।

दरअसल प्रभा दीक्षित के पति का देहांत दिनांक १२/५/२२ को हो गया था।तब से लेकर आज दिनांक तक महिला सहायता राशि पाने के लिए भटक रही है। महिला ने stringer24news से वार्ता के दौरान बताया कि पांच हजार रुपए की राशि भी उसे छः माह बाद दी गई थी।साल भर से हितग्राही को खाते में राशि आने का इंतजार है, सरकारी सहायता मिल जाए इसके लिए प्रभा दीक्षित सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं।

इसे प्रशासन की भूल कहें या अनदेखी, लेकिन हकीकत तो यह है कि, गरीब लोगों को समय पर योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कथित तौर पर यह भी सामने आया है की ग्राम सचिव बिना लिए दिए कोई कार्य करना नही चाहते इसलिए पिछले एक वर्ष से कागजी कार्रवाई में रोड़ा अटकाया जाता है ताकि कुछ ले देकर बात बन सके।हालाकी stringer24news इस कथन की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इस बात से पूरी तरह इनकार भी नही किया जा सकता है।

जारी : 

क्या सचिव ने कार्यवाही करने में की देरी?सचिव द्वारा पैसे लेकर काम करने की बात में कितनी है सच्चाई?

****************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972



Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर