https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


Image credit goes to Google 

जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 29 अप्रेल को 

साईंखेड़ा ब्लॉक के 796 एवं चीचली ब्लॉक के 791 छात्र छात्राएँ देंगे परीक्षा 

गाडरवारा। जवाहर नवोदय विद्यालय की 6 वी कक्षा में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल दिन शनिवार  को सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक  क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। उक्त परीक्षा में क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के 3 केंद्रों पर 796 एवं चीचली ब्लॉक के 3 केंद्रों पर 791 छात्र छात्राएँ परीक्षा देंगे। उक्त परीक्षा में सत्र 2022-23 अंतर्गत 5 वी में पढ़ने वाले बच्चे शामिल होंगे। विदित हो कि उक्त परीक्षा के लिए क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के छात्र छात्राओं के लिए बनाये गए परीक्षा केंद्र सरस्वती उ मा विद्यालय साईंखेड़ा में 220, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा में 288 एवं शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय गाडरवारा में 288 छात्र छात्राएँ शामिल होंगे। इसके अलावा  परीक्षा में चीचली ब्लॉक के छात्र छात्राओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में 264, शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय गाडरवारा में 215 एवं बीटीआई स्कूल गाडरवारा में 312 छात्र छात्राएँ परीक्षा देंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक रिपोर्ट करना आवश्यक है।  विदित हो कि उक्त परीक्षा बेहतर ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से सभी केंद्र अध्यक्ष का प्रशिक्षण नरसिंहपुर में हो चुका है। नरसिंहपुर से प्रशिक्षण लेकर आये सभी केंद्र अध्यक्ष परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों में जुट गए है।

******************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972


Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर