भाजपा सांसद का फूंका पुतला रेप के आरोप में एफआईआर की मांग
🔴किसान सभा द्वारा पुतला दहन कर किया गया विरोध प्रदर्शन
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के साथ यौन दुराचार किए जाने की एफआईआर पुलिस द्वारा न लिखे जानें पर पूर्व में भी धरना प्रदर्शन कर मांग की गई थी जिसमें सरकार के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया था लेकिन आज तक एफआईआर नहीं की है, मजबूर होकर महिला पहलवानों द्वारा जंतर मंतर पर धरना जारी है,
अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा पूरे देश भर में आज विरोध प्रदर्षन किया जा रहा है, मध्य प्रदेश किसान सभा द्वारा प्रदेश भर में गांव ब्लाक तहसील जिलों में विरोध प्रदर्षन कर रहे हैं।
नरसिंहपुर किसान सभा द्वारा शक्ति धाम चौराहा पलोतनगंज गाडरवारा पर 2बजे एकत्रित होकर पुतला जलाया गया इसके उपरांत एक रैली के रुप में एस डी एम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अन्नू जैन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर यौन के दुराचारी सांसद को ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन ज्ञापन में मुख्य रूप से किसान सभा के वरिष्ठ नेता एड एन एस पटेल, अध्यक्ष जगदीश पटेल,महासचिव करणसिंह अहिरवार, उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, लीलाधर वर्मा, सचिव नरेंद्र वर्मा, गंगाराम बघेले, ब्रजमोहन कौरव, कालुराम वर्मा, तुलसीराम श्रीवास, भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, शिवकुमार पटेल, एड भुवन लाल जाटव, राजेंद्र सिंह राजपूत , द्वारका तिवारी के आलावा अन्य किसान कार्यकर्ता मोजूद रहे।
जगदीश पटेल
अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा
9827986787
******************************************
निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।
For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972
