https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

*माकपा की बैठक सम्पन्न
बनी आंदोलन की रूपरेखा*

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर जिला समिति की बैठक कामरेड नरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में राज्य केंद्र से जिले के प्रभारी कामरेड बादल सरोज के मार्गदर्शन में सालीचौका में 16मई को सम्पन्न हुई।

माकपा जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मध्य प्रदेश में किसान मजदूर सहित शोषित पीड़ित आवाम की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनी है

*30मई सालीचौका 5जून गाडरवारा में आमसभा ज्ञापन*

इसी क्रम में नरसिंहपुर जिले में 20मई से गांव गांव पर्चे वितरण,मोटर साइकिल जत्थे , ऑटो में लाउड स्पीकर द्वारा प्रचार प्रसार करते हुए 30मई को सालीचौका एवं 5जून को गाडरवारा में आमसभा कर ज्ञापन सौंपे जाकर शासन प्रशासन से समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष किया जाएगा।

अभियान के दौरान प्रमुख रूप से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी करने,रासायनिक खाद सस्ता एवं पर्याप्त मात्रा में सोसायटी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाय एवं टोकन प्रणाली समाप्त की जावे।, स्मार्ट मीटर योजना बंद की जावे, बिजली की जर्जर लाइन बदली जाकर अटल ज्योति अनवरत एवं किसानों को 10घंटे पर्याप्तबिजली दो, बीच में कटौती होने पर उसी दिन पूरा किया जाय, मनमर्जी से बढ़ाए गए विद्युत भार की जांच कर कम किए जाएं, डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराओ, कीमत बढ़ाना बंद करो, प्रधानमंत्री सड़क पर क्षमता से अधिक रेत बगैरह के ओवर लोड डंफर तत्काल बंद करने, पक्की सड़क से नहीं जुड़े गांव एवं मजरे टोलो तक सड़क, पेयजल लाइन, अटल ज्योति के ट्रांसफार्मर स्थापित कर लाइन उपलब्ध कराई जाए,अधिग्रहीत की गई जमीन के लोगों को 4गुना मुआवजा दिया जाने सहित अन्य मांगो को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
जगदीश पटेल
सचिव
माकपा नरसिंहपुर
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर