https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


 *लोधी समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन*

*24 जोड़े बंधे परिणय सूत्र मे*

सालीचौका। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया पर रानी अवंती बाई लोधी क्षेत्रिय समिति सालीचौका द्वारा 24 जोड़ों का विवाह पं. खैमचंद शास्त्री के सानिध्य मे पोडार शिवमंदिर प्रागंण मे संपन्न कराया गया ,जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह पटेल मौजूद रहे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती सुनीता पटेल, लोधी किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्रसिंह पटेल गुड्डूभैया,लोधी लोधा लोध समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति कांति पटेल भोपाल, जिले के उद्योगपति विनीत महेश्वरी जिला पंचायत सदस्या जिला पंचायत उपाध्यक्ष पति ठाकुर राजेंद्र सिंह सुश्री मोना कौरव , राजैंद्र सिंह पटेल,महैंद्र सिह पटेल, मिनेद्र डागा चौधरी अमरीश कुमार पूर्व जनपद सदस्य सिहोरा,अवधेश चौकसे पत्रकार एवं जिले के अनेकों गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र के युवा वर्ग को सभी समाज के लोगों ने महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेकर सामुहिक विवाह संमेलन को सफल बनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के प्रमुख राजा भैया पटेल ने की जिन्होंने क्षेत्रीय समाज के सभी युवाओं को एवं सभी स्वजातीय बंधुओं को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपने हिस्सेदारी की और समाज के इस महान यज्ञ में दान स्वरूप अपनी आहुति छोड़ी, जिसमें जालम सिंह पटेल विधायक नरसिंहपुर द्वारा 25000 की राशि समिति को इस महान कार्य के लिए दी गई, क्षेत्रीय विधायक सुनीता पटेल द्वारा बर्तन एवं साड़ी प्रत्येक जोड़े को दी गयी अमरीश कुमार द्वारा प्रत्येक कन्या को सोने की लोग एवं सिंगार बॉक्स दिया गया। धनराज बघेले द्वारा हाथ घड़ी, राजेश पटेल द्वारा दीवार घड़ी, तीरथ पटेल मारेगांव द्वारा बिछिया और पूर्व सरपंच अन्हाई द्वारा रानी अवंती बाई की तस्वीर प्रत्येक जोड़ों की दी गई एच.आर पटेल गाडरवारा द्वारा प्रत्येक वर्ष दूल्हे को शाल श्रीफल सप्रेम भेंट दिया जाता है इंदौर वाले पटेल साहब द्वारा प्रत्येक जोड़े को एक स्टील बाल्टी दान दी गई है अशोक कुमार सिलोकिया द्वारा प्रत्येक जोड़े को एक एक कूलर दान दिया गया,शैलेंद्र राय डंगरहाई वालोँ नें स्टील का गघरा दिया गया. समिति के सभी सदस्यों ने अतिथियों सम्मान स्वागत करते हुए दानदाताओं का भी आभार व्यक्त किया है।

मंच संचालन भावसिंह वर्मा व के.के वर्मा ने किया उपरोक्त जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी सुरेश पटेल द्वारा दी गई।

*******************************************

निष्पक्ष और पारदर्शी पत्रकारिता भ्रष्टाचार के इस दौर में भी जिंदा रह सके इसलिए इसमें आपके द्वारा दिया गया एक छोटा सा डोनेशन हमारी बड़ी मदद कर सकता है। आज stringer24news जिले का सबसे बड़ा और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है। हम निष्पक्ष औरपारदर्शी पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। हमारा एकमात्र मकसद गाँव और अपनी जड़ों से जुड़े मुद्दों को एक व्यापक मंच देना है। आज हमारे संस्थान पर किसी भी राजनैतिक पार्टी, विचारधारा अथवा व्यक्ति का कोई दबाव नहीं है।लेकिन भ्रष्टाचार के इस दौर में इस आजादी को जिंदा रख पाना इतना सहज नहीं है। stringer24news द्वारा आपकी इस आवाज़ को शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।ऐसा तभी संभव है जब आप आगे आए और सहयोग करे।आप जैसे भी ठीक समझें हमारी मदद कर सकते हैं। stringer24news सितम्बर 2021 से काम कर रहा है और यह पूरी तरह से स्वैच्छिक प्रयास से संभव हो पाया है। हमें खुशी और गर्व है कि आज हमारे पाठक stringer24news को चंदा, डोनेशन और आर्थिक मदद देते हैं। हम अपने पाठकों के आभारी हैं। यह हमारे पाठक वर्ग के कारण ही संभव हो पाया है की किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति आने पर किसी उद्योगपति अथवा भ्रष्टाचारी के यहां गिड़गिड़ाना नही पड़ा।किसी भी भ्रष्टाचारी से मदद मांगने की अपेक्षा हम अपने पाठकों और आम जनता से मदद मांगने को श्रेयस्कर समझते हैं। हम पुनः दोहराना चाहेंगे की अगर आप हमारी आर्थिक मदद करेंगे तो हमें स्वतंत्रता से काम करने में सहूलियत होगी।

For any further queries or contact us on whatsapp no 9343304972

Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर