https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

 


ग्राम पंचायत खुरपा।

खुरपा गांव की स्थिति और ग्रामीणों के जीवन स्तर को देखकर विकास की बातें बेमानी लगती हैं।

ग्रामीण आज भी भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर दिखाई दे रहे हैं!

यह दबंगों का खौफ नहीं तो और क्या कहा जा सकता है?

रिश्वत मांगने और देने का सिलसिला कोई नया नहीं है!तब आखिर ऐसी कौन सी वजह है जो पंचायत की आपसी खींचतान रंजिशों में तब्दील होती हुई नजर आ रही है?क्या गबन का है कोई बड़ा खेल?क्या सेवा के पर्दे के पीछे दिया गया है धंधलियो को अंजाम?

विगत माह के घटनाक्रम से जाहिर होता है की सरपंच और सचिव के बीच चल रही खींचतान से उहापोह की स्थिति बनी हुई हैं,तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

कभी सरपंच पर अवैध तरीके से पैसे लेने की और कभी सचिव द्वारा मारपीट किए जाने की चर्चाओं से स्थितियां और भी संदेहजनक हो जाती हैं किंतु निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की जहमत नहीं उठाई जाती।

सच की लाश पर पैर रखकर विकास के आंकड़े तैयार करने वाले जिम्मेदार गरीब के रक्त की अंतिम बूंद अवशोषित किए जाने तक सरकारी मशीनरी का बेजा इस्तेमाल करते हुए अपने मंसूबों को अंजाम देने की फिराक में मशगूल हैं।

सत्ता और धन के लोभ में सियासी उठापटक जारी है।विकास,शिकायत और जांच मात्र कठपुतली का तमाशा बनकर रह गया है।

रिश्वत और लाठी के खेल में ग्रामीणों का भविष्य अंधेरे के गहरे गर्त में डूबता हुआ महसूस होता है।

आखिर इस आतंक और खौफ की वजह क्या है?रिश्वत और मारपीट की घटना से जुड़े सच क्या है?आखिर कौन है दोषी सरपंच,सचिव या , , , ,?



तमाम सवालों के जवाब और आगामी न्यूज अपडेट - 

www.stringer24news.blogspot.com पर।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर