नरसिंहपुर।
क्या आप भी हो सकते है सड़क दुर्घटना के शिकार!किसी भी वक्त संभावित दुर्घटना की आशंका के बीच सड़क पर सफर बेहद खौफनाक हो चुका है।शराब गांजे के नशे में वाहन चालक किसी यमराज से कम नहीं होता।गाड़ी लहराकर चलाने वाले भी अन्य चालकों के लिए सिरदर्द साबित होते हैं। यह भी देखने में आरहा है की वाहन चलाने वाले अधिकतर लोग मौका मिलते ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ने से बाज नहीं आते हैं।
तेज गति से कार चलाने के दौरान सीट बेल्ट का इस्तेमाल न किया जाना,वाहन चलाने के दौरान मोबाइल पर बात करना, शराब पीकर पीकर चलाना, मोटर साइकिल चालक और सवारी का हेलमेट नहीं लगाना जैसे अनेक कारण भी संभावित दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों की अग्रिम पंक्ति में है।
वहीं दूसरी ओर सुरक्षा उपायों के बिना बच्चों के साथ यात्रा करना भी जोखिम भरा होता है,हाल ही में ऐसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं जब दुर्घटना ग्रस्त होने पर बच्चों की जान पर बन आई थी ,एवम दुर्भाग्यवश कभी कभी ऐसे हादसों में बच्चे काल के गाल में समा गए।
जिले में दुर्घटनाओं की बढ़ती हुई संख्या देखने पर ऐसा लगता है कि अब भी लोग कानून को लेकर गंभीर नहीं हुए हैं।
पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए भी सड़कों को सुरक्षित बनाने के उपायों पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है।किंतु ऐसा लगता है कि इस और बिलकुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।