https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


नरसिंहपुर।
शहर में रेस्टोरेंट, कैफे एवम ढाबों पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर कोविड 19 की सतर्कताओ को ध्यान में नही रखा गया।कही भी ऐसा नही लगा कि संक्रमण को लेकर किसी को कोई चिन्ता है।
नव वर्ष उत्सव के दौरान मंदिरों में प्रसाद वितरण के समय एक के पीछे एक लोगों की लाइन की भीड़ लगी हुई थी।करीब सैकड़ों बेतरतीब लोग भीड़ लगाए खड़े हुए थे, जिससे वायरस के संक्रमण का डर भी बना हुआ था।किंतु यह चिंता प्रशासन के माथे पर दिखाई नहीं दी।जिले में उमड़े जन सैलाब को देखकर प्रतीत हुआ की भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंस हवा में उड़ गया है और कानून भी महज तमाशा देख रहा है। ना ही किसी को मास्क के लिए प्रेरित किया जा रहा था,ना ही सेनेटाइजर का इंतजाम किया गया था और न ही पर्याप्त अंतर का ध्यान रखा जा रहा था।जबकि वैज्ञानिक और चिकित्सक बारबार आगाह करते रहे हैं कि सोशल दूरी से इस खतरे पर रोक लगाने में सफलता मिल सकती है।सामाजिक समारोह में जाने से बचें, खासतौर पर उन जगहों पर जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हो।किंतु ऐसा प्रतीत होता है जैसे भीड़ के कान नहीं होते।
स्कूल और कॉलेज में बरती जाने वाली सोशल डिस्टेंस भी धीरे धीरे खत्म होते हुए दिखाई दे रही है। नव वर्ष पर अनावश्यक भीड़ देख कर प्रबुद्ध नागरिकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है।
संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच अटकलों का बाजार गर्म है कि, क्या lockdown लग सकता है!इसी बीच प्रदेश के मुखिया का बड़ा बयान सामने आया है, की हम आर्थिक गतिविधियां नहीं रोक रहे हैं। इससे गरीब की रोजी-रोटी जाती है। हम यह चलने देंगे। लेकिन लोगों की जिंदगी खतरे में न पड़े, यह कोशिश भी हमें करनी है। मास्क जरूर लगाएं, भीड़ भरे आयोजन न हों, यथा संभव दूरी बनाए रखें, हाथ साफ़ करते रहें और वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।
वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए की सभी 52 जिलों में एक-एक कोविड केयर सेंटर तत्काल प्रारंभ कर दीजिए। ताकि सामान्य लक्षण वाले पॉजिटिव पेशेंट को जरूरत पड़ने पर वहां भर्ती किया जा सके।वहीं सभी अस्पतालों की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखे जाने की हिदायत भी दी गई है।
आगे प्रदेश के मुखिया ने कहा कि जिलों में फीवर क्लिनिक जहां चालू नहीं हैं, वहां चालू करने हैं। पूरे जिले में सर्दी-खांसी, बुखार वालों के टेस्ट होना ही चाहिए। जो पॉजिटिव केस आ रहे हैं, उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग सुनिश्चित करें। ताकि यह जानकारी तत्काल मिल सके कि कोई और तो संक्रमित नहीं हुआ है।
हालाकि प्रशासन और जिले की आम जनता प्रदेश के मुखिया से सहमत दिखाई नही देते।शहर की सड़कों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंस और मास्क के प्रति लापरवाही बरती जा रही है।नव वर्ष उत्सव मानने उमड़ी भीड़ को देखकर यह अंदाजा नही लगाया जा सका कि वायरस के संक्रमण को लेकर प्रशासन और लोग कितने गंभीर है!
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर