नरसिंहपुर।
नगर पालिका चौराहे पर लक्ष्मी मंदिर के समीप खोदे गए गड्ढे के आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम मौजूद न होना ना सिर्फ शासन की उदासीनता को दर्शाता है बल्कि इससे यह भी जाहिर होता है की प्रशासन को स्थानीय निवासियों की जान की कितनी परवाह है।कोई चेतावनी, बैरिकैडिंग स्थल पर नहीं दिखाई दी।रात के समय वाहन चालक जरा सी चूक के चलते दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। बेरिकेडिंग नहीं होने से किसी भी घटना-दुर्घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
आखिर क्या वजह है की चन्द कदमों की दूरी पर स्थित नगर पालिका प्रशासन स्थिति से अब तक अनजान है!सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढे के पास कोई चेतावनी बोर्ड की व्यवस्था भी नहीं की गई है। गड्ढे में गिरने से कोई बड़े हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
हालाकि अधिकांशतः ऐसे मामलों में प्रशासन अपना पल्ला झाड़कर मुंह फेर लेता है।
कड़कड़ाती ठंड के चलते सुबह कोहरे धुंध छाई रहती है,घनी धुंध में यहां से गुजरने वालों को साथ किसी भी वक्त हादसा हो सकता है।
वाहन चलाते समय जान जोखिम में न रहे,इसके लिए प्रशासन द्वारा क्या उपाय किये जा रहे हैं! क्या यह प्रशासन की लापरवाही नही कही जायेगी की घने कोहरे और धुंध के मौसम में गड्ढे को बिना सुरक्षा इंतजामों के ऐसे ही छोड़ दिया गया है।