https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

जातिगत भेदभाव से जुड़ी अनेक विवादास्पद खबरें आए दिन अखबारों की सुर्खियां बनती रहती है।कभी मध्याह्न भोजन तो कभी आंगनबाड़ी केंद्रों को इस तरह की घटनाओं का मूक चश्मदीद गवाह बनते देखा जा रहा है।कोई भी व्यक्ति किसी भी जात,समाज,धर्म और पद से पहले एक इंसान है।किंतु हैरानी है की इंसान को बताना पड़ता है तुम इंसान हो,फिर भी वह यह बात मानने के लिए तैयार नहीं है।सदियों से धर्म गुरु,ईश्वरीय अवतार और महान विचारक जातिवाद पर प्रहार करते रहे हैं।किसी पशु को नहीं बताना पड़ता है की तुम कुत्ते हो भौंको,या शेर हो तो दहाड़ो लेकिन कुदरत की सर्वश्रेष्ठ रचना इंसान को सिखाना पड़ता है कि तुम इंसान हो इंसानियत को धारण कर ही बोलो।
ये जातिवाद ये धर्म के मुद्दे सियासत के खड़े किए हुए हैं ताकि इनकी आग में राजनीति, कूटनीति की रोटी सेकी जा सके।आम आदमी सदियों पहले भी अपने परिवार के साथ हसी खुशी आम जिंदगी जीना चाहता था और आज भी वह अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी चाहता है उसे कुर्सी से कोई मतलब नहीं।
फिर भी यह समझ से परे है की क्यों धर्म के नाम पर फसाद को पैदा किया जाता है,क्यों किसी के साथ जातिगत आधार पर भेदभाव किया जाता है।यह आम इंसान की आम जिंदगी का ख्वाब तो हरगिज नहीं है।क्यों की धर्म और राजनीति में उलझकर सुख,शांति और अमन चैन की बातें आज सिर्फ बातें बनकर ही रह गई है।
बस यहीं से शुरू हो जाता है सियासत का खेल।हुक्मरान ये अच्छे से जानते हैं कि आम आदमी कुर्सी नहीं आम जिंदगी चाहता है।
आम जिंदगी और आम आदमी एक सुनहरा ख्वाब बनकर रह गया है।हर आदमी अब खास हो गया है।कोई हिंदू तो कोई मुसलमान कोई अध्यक्ष तो कोई पार्टी के श्रीमान हर कोई आज खास नजर आता है।यकीन नहीं आता तो किसी शासकीय अधिकारी/धर्मगुरु/कथित ज्ञानी पत्रकार से बात करके देखिए वह आपको अहसास दिला देगा की वह आम आदमी नही है।
आम आदमी पर राज करने वाले खास हो गए और आम आदमी आज आम जनता बनकर रह गया है।हालाकि नाम बदलने के इस दौर में यह सब चलता है आम आदमी कह लीजिए या आम जनता उसे उसके मूल उद्देश्य से भटकाकर बड़ी ही खूबसूरती से सुनहरे ख्वाबों को जंजीरों में कैद कर दिया है!जहां यह तय करना भी मुश्किल है की आज आम आदमी और उसकी आम जिंदगी के मूल उद्देश्य क्या है!

आगामीNews update के लिए www.stringer24news.blogspot.com पर जाएं।

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर