https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

ग्राम बसुरिया ।
ग्राम पंचायत बसुरिया एक ऐसा गांव है जहां पर कोई रोक टोक नहीं है कब्जा धारियों के लिए। प्राप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार हाई स्कूल के पास प्रेम नारायण अहिरवार द्वारा जेसीबी से खेल ग्राउंड पर कब्जा किया जा रहा था और करीब-करीब जेसीबी चालू भी हो गई थी।ग्राम निवासियों और पंचायत ने दखल देकर खेल मैदान पर कब्जा करने को लेकर रोष जताया व चेतावनी भी दी गई।
ग्राम सचिव से फोन वार्ता के अनुसार -:
प्रेमनारायण अहिरवार द्वारा खेल मैदान पर अवैध रूप से कब्जा करने की नियत में जेसीबी मशीन द्वारा कार्य करवाया जा रहा था।स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रेम नारायण अहिरावर का यह तर्क है की जब शिक्षक खुमान सिंह को मिलिट्री में सेवा के चलते जमीन दी गई है तो मुझे क्यों नहीं, मैं भी खेल मैदान के इस हिस्से पर कब्जा कर खेती के उपयोग लायक बनाकर खेती करूंगा।तब स्थानीय लोगों ,सचिव और ग्राम कोटवार की चेतावनी और समझाइश के बाद प्रेम नारायण द्वारा कार्य रोक दिया गया। 
आखिर बसुरिया ग्राम के लिए मध्यप्रदेश सरकार के अलग से नियम क्यों है! क्या यहां पर कब्जा धारियों के लिए कोई रोक-टोक नहीं है! हाई स्कूल के समीप लगातार शोर शराबा होता रहता है इससे छात्रों को पढ़ाई लिखाई में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर हाट बाजार पर कब्जा किए हुए कुछ लोग जो छेड़खानी में अभी हाल ही के एक मामले में लिप्त पाए गए हैं।
क्या शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है!दबी जुबान में ग्रामीण भी शिकायती लहजे में नजर आए की, बसुरिया ग्राम के लिए मध्यप्रदेश सरकार में अलग से नियम है क्या?
स्थानीय लोगों ने बताया की -:
मौका पे पंचनामा बना ग्राम बसुरिया के खेल मेदान पर।कार्यवाही के दौरान हल्का पटवारी ग्राम कोटवार एवं ग्राम वासी एवम जय हिंद क्रिकेट के सभी खिलाड़ी मौके पर उपस्थित रहे।
तमाम सवालों के जवाब और ->
आगामीNews update के लिए www.stringer24news.blogspot.com पर जाएं।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर