https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

ग्राम पंचायत पनारी।
ग्रामीणों की माने तो सरपंच पति की मनमर्जी के चलते गांव में पर्याप्त सेवाएं और सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा सकी है।वहीं ग्रामीणों ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि पंचायत द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना में मिलीभगत के चलते अपात्रों को आवास आवंटित किए गए।यहां तक कि जिनके पास दो तीन पक्के मकान हैं उन पर भी विशेष कृपा बरसाई गई है।वही मनरेगा कार्यों और मजदूरी को लेकर भी सवाल उठाए गए।
वहीं इस बारे मे जब ग्राम प्रधान से फोनवार्ता पर चर्चा की गई तब उनके द्वारा बताया गया कि संभव है कुछ नाम अपात्रों की फेहरिस्त में शामिल हो सकते हैं।आगे बताया गया कि पंचायत ने पारदर्शिता बरतते हुए ही तमाम कार्यवाहियां की हैं।फिर भी यदि कोई त्रुटि रह गई होगी तो उचित कार्यवाही की जायेगी।

वही ग्राम सचिव ने वार्ता में बताया कि जिनके पास पक्के मकान है उन्हे लाभ प्रदान नही किया गया है। हां एक ही परिवार के सदस्य की दूसरी ID पर आवास अवश्य प्रदान किए गए हैं।पंचायत द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से कोई भी मकान आवंटित नहीं किया गया है।
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर