https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

STRINGER24NEWS
सत्य और समाज के बीच की कड़ी

"दर्शन चौधरी आपको जहां भी मिलें"..पोस्ट पर मचा बवाल!
(ऐसी नौबत ही आई क्यों-इस पर बोलने की हिम्मत कौन जुटाएगा?)

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है, जहाँ स्थानीय सांसद दर्शन सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर सियासत गरमा गई है।

इस पूरे विवाद के केंद्र में शैलेंद्र सिंह राजपूत हैं, जिनकी एक फेसबुक पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों और पुलिस थाने तक हलचल मच गई है!

मामले में एक तरफ जहां इसे अमर्यादित और अस्वीकार्य बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि क्या यह महज एक आपराधिक कृत्य है या जनता के भीतर सुलगते उस गहरे असंतोष का इजहार, जिसे अनसुना किया जा रहा है?

इस पूरे घटनाक्रम पर जब हमने वस्तुस्थिति को टटोला, तो कुछ बुनियादी और तीखे सवाल सामने आते हैं, जिन पर हर नागरिक को गौर करना चाहिए!

जानिए कि, शैलेंद्र सिंह राजपूत के पक्ष से क्या उठ रहा है सवाल?

दरअसल करीबी हलकों का मानना है कि सोशल मीडिया पर लिखा गया वह संदेश किसी की व्यक्तिगत हत्या या शारीरिक नुकसान पहुँचाने की मंशा से नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर जनता के बीच पैठे भारी रोष और क्षोभ का एक अतिशयोक्तिपूर्ण और प्रतीकात्मक तरीका था! सवाल यह है कि क्या राजनीतिक दबाव के चलते ऐसे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है?

"लोकतंत्र में असहमति जताने के तौर-तरीके तय हैं। लेकिन जब जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच की खाई चौड़ी होती है, तो कई बार आम आदमी का गुस्सा इस तरह की तीखी जुबान या प्रतीकों के रूप में बाहर आता है। ऐसे में क्या सिर्फ भाषा को आधार बनाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाना सही है?"

सबसे बड़ा और अहम सवाल यह है कि आखिर इस तरह का आक्रामक आक्रोश पनपा क्यों? क्या स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों की सुस्ती, जनता की समस्याओं की अनदेखी या नेताओं की दूरी ने लोगों को इस हद तक निराश कर दिया है कि उन्हें इस तरह के रास्ते तलाशने पड़े?

जब आम आदमी सिस्टम से परेशान होकर मुखर होता है, तो क्या हर बार उसकी भाषा को ही हथियार बनाकर दबाया जाएगा? या कभी इस बात पर भी गौर किया जाएगा कि आखिर यह नौबत आई ही क्यों?

एक तरफ जहाँ पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर शिकायतों का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ यह मामला इस बात की गवाही देता है कि लोकतंत्र में संवादहीनता कितनी खतरनाक हो सकती है।


© STRINGER24 NEWS
सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर