https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

ईदुज्जुहा से पहले प्रशासन का आदेश बना चर्चा का विषय?

“चिन्हित स्थानों” और लाउडस्पीकर नियमों पर उठे सवाल, नागरिकों ने पूछा — क्या नवरात्रि में भी जारी होते हैं ऐसे निर्देश?

नरसिंहपुर। जिले में 28 मई को मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा पर्व से पहले जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देश अब चर्चा का विषय बन गए हैं। जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की मौजूदगी में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया कि त्योहार “चिन्हित स्थानों” पर ही मनाया जाएगा।

“ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की जाएगी” — प्रशासन

प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद अब सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर “चिन्हित स्थानों” का क्या अर्थ है? क्या यह निर्देश केवल एक समुदाय विशेष के लिए हैं या फिर अन्य धार्मिक आयोजनों में भी इसी तरह की सख्ती दिखाई जाती है?

नवरात्रि और अन्य आयोजनों को लेकर भी उठे सवाल

कई नागरिकों ने सवाल उठाया है कि क्या इसी प्रकार के आदेश नवरात्रि, गणेश उत्सव, रामनवमी जुलूस या अन्य धार्मिक आयोजनों से पहले भी जारी किए जाते हैं? लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन सभी धर्मों और आयोजनों पर समान नियम लागू करता है तो यह व्यवस्था का हिस्सा माना जाएगा, लेकिन यदि निर्देश केवल चुनिंदा अवसरों पर दिखाई दें तो सवाल उठना स्वाभाविक हैं।

प्रशासन ने दिए साफ-सफाई और सुरक्षा के निर्देश

बैठक में कलेक्टर द्वारा नगर पालिका अधिकारियों को मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई तथा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को आकस्मिक चिकित्सा दल, दवाइयां और एम्बुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग को नमाज स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात करने को कहा गया है। साथ ही कार्यपालिक दंडाधिकारी और होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए।

अब बड़ा सवाल

क्या प्रशासन भविष्य में सभी धार्मिक आयोजनों के लिए समान रूप से ऐसे ही दिशा-निर्देश जारी करेगा? और “चिन्हित स्थानों” की स्पष्ट परिभाषा सार्वजनिक की जाएगी?

© Stringer24News
सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर