https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

*बुद्ध एवं अम्बेडकर की संयुक्त जयंती मनाई गई*

बौद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आल इंडिया लायर्स यूनियन जिला नरसिंहपुर संगठन द्वारा तथागत बुद्ध एवं बाबासाहेब आंबेडकर की संयुक्त जयंती समारोह का आयोजन कॉलेज आडिटोरियम गाडरवारा में किया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो डॉक्टर नंदलाल द्वारा की गई जिसमें मुख्य वक्ता कामरेड बादल सरोज रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में मजदूर दिवस पर मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर तथागत बुद्ध एवं बाबा साहब अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मुख्य वक्ता कामरेड बादल सरोज सहित अध्यक्ष मंडल का आयोजन समिति द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया

जिसमें मुख्य वक्ता कामरेड बादल सरोज जी द्वारा तथागत बुद्ध तथा बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए आज के दौर में सामाजिक आर्थिक असमानता एवं शोषण पर प्रकाश डालते हुए मनुवादी हमलों को उजागर किया और तथागत बुद्ध एवं बाबा साहब अम्बेडकर के मार्ग पर चलकर संघर्ष करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखते हुए आज के दौर में सामाजिक आर्थिक शोषण के खिलाफ संघर्ष पर जोर दिया।

कार्यक्रम में एड.एन एस पटेल (संगठन जिला अध्यक्ष) , एड.एम आर चौधरी (संगठन जिला उपाध्यक्ष) , एड.नरेश चौधरी (संगठन जिला सह संयोजक), एड.चंदन सिंह जाटव, एड.मुकेश गौतम, एड.‌भागवेंद्र , कामरेड जगदीश पटेल ,बीएल बौद्ध , राजू टिकैत, लक्ष्मी बौद्ध,डा.अमान सिंह,शिवम करेले,सौरभ चौधरी, आजाद मित्र मंडली, श्याम सिंह चौहान, अक्षय बौद्ध सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट भागवेंद्र सिंह ने किया।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर