Stringer24News
नरसिंहपुर जिले में रोजगार का नया अवसर — जुगनू ड्राइवर ऐप से बढ़ेगी आमदनी
रिपोर्ट: Stringer24News
नरसिंहपुर जिले के वाहन चालकों के लिए रोजगार का एक बेहतर अवसर सामने आया है। जुगनू ड्राइवर ऐप के माध्यम से अब जिले के विभिन्न नगरों में बाइक, ऑटो एवं टैक्सी वाहनों को ऑनलाइन कर अतिरिक्त आय अर्जित करने का मौका दिया जा रहा है।
बताया गया है कि इस सुविधा का लाभ गोटेगांव, नरसिंहपुर, करेली, गाडरवारा,
साईखेड़ा, चीचली और तेंदूखेड़ा नगरों के वाहन चालक उठा सकते हैं।
भारत का पहला स्वदेशी जीरो कमिशन ऐप
जुगनू प्लेटफॉर्म के माध्यम से वाहन चालक सवारी सेवा के साथ-साथ पार्सल डिलीवरी सेवा से भी आय अर्जित कर सकते हैं। इसके लिए वाहन को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- वाहन का RC (रजिस्ट्रेशन कार्ड)
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बैंक पासबुक
- स्वयं का फोटो
रजिस्ट्रेशन के लिए स्मार्टफोन होना अनिवार्य बताया गया है।
इच्छुक वाहन चालक जुगनू ड्राइवर ऐप डाउनलोड कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी

