नरसिंहपुर से दुनिया तक: Stringer24News की गूंज अब वैश्विक मंच तक
आज बात उस आवाज़ की, जो कभी नरसिंहपुर जिले की गलियों और गांवों से उठी थी, लेकिन आज वही आवाज़ सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए देश ही नहीं, बल्कि दुनिया तक पहुंच रही है।
एक छोटी सी शुरुआत… लेकिन असर इतना बड़ा कि हजारों लोग हर खबर पर नजर बनाए हुए हैं।
फेसबुक पर खबरों की जबरदस्त गूंज
सबसे पहले बात करते हैं सोशल मीडिया की। Stringer24 News की हाल ही में प्रकाशित एक खबर ने फेसबुक पर जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त की।
इस खबर को 36 हजार से अधिक लोगों ने देखा, सैकड़ों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने इसे आगे साझा किया। यह इस बात का संकेत है कि जमीनी मुद्दों पर आधारित खबरें आज भी लोगों के दिल और दिमाग को छूती हैं।
ब्लॉग पर भी लाखों पाठकों की नजर
अब बात डिजिटल प्लेटफॉर्म की—Stringer24 News की वेबसाईट पर भी पाठकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गूगल अनालिसिस के आंकड़ों के अनुसार:
- भारत से लगभग 43 लाख 19 हजार पाठकों ने खबरें पढ़ीं
- अमेरिका से करीब 3 हजार 800 से अधिक विज़िट
- जर्मनी, कनाडा, फिनलैंड, यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों से पाठक जुड़े
यानी साफ है कि नरसिंहपुर जिले से निकलने वाली खबरें अब केवल स्थानीय नहीं रहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पाठकों तक भी पहुंच रही हैं।
स्थानीय मुद्दे… जब ईमानदारी से उठाए जाएं, तो उनकी गूंज सीमाओं से परे चली जाती है।
जमीनी पत्रकारिता की ताकत
Stringer24 News लगातार उन विषयों को सामने ला रहा है जो आम जनता के जीवन से जुड़े हैं— चाहे पंचायत की समस्याएं हों, सरकारी व्यवस्थाओं की कमियां हों या सामाजिक मुद्दे।
यही कारण है कि लोगों का भरोसा लगातार इस मंच के साथ जुड़ता जा रहा है।
आगे की राह
नरसिंहपुर से शुरू हुई यह डिजिटल यात्रा अब महाकौशल क्षेत्र और आगे पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
और यही है Stringer24 News का उद्देश्य— सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना।


