https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

महाकौशल क्षेत्र में निकलेगा माकपा का जन आक्रोश जत्था

सीपीएम के जिला सचिव एवं राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि बीजेपी सरकार की नीतियां लगातार किसान और मजदूर वर्ग के खिलाफ लागू की जा रही हैं, जिससे देश की मेहनतकश जनता को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है और कॉरपोरेट घरानों को खुली लूट की छूट मिल रही है।

देशभर में इन नीतियों के खिलाफ माकपा द्वारा जन आक्रोश जत्थे निकाले जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश में यह जत्थे 6 क्षेत्रों में निकलेंगे। महाकौशल क्षेत्र का जत्था 11 मार्च से 15 मार्च तक नरसिंहपुर, शिवनी, बालाघाट और जबलपुर जिलों में भ्रमण करेगा। इस दौरान कार्यकर्ता पर्चा वितरण, पोस्टर, बाल राइटिंग और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करेंगे।

इस जत्थे का नेतृत्व माकपा राज्य सचिवमंडल सदस्य कामरेड रामनारायण कुरारिया और राज्य समिति सदस्य कामरेड जगदीश पटेल करेंगे।

24 मार्च को जन आक्रोश रैली

देश के विभिन्न स्थानों से निकले इन जत्थों का समापन 24 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित जन आक्रोश रैली में होगा, जिसके बाद रामलीला मैदान में सभा आयोजित की जाएगी।

रैली में मुख्य मुद्दे रहेंगे — लेबर कोड वापस लो, बीज एवं बिजली विधेयक वापस लो, भारत-अमेरिकी व्यापार समझौता रद्द करो, मनरेगा बचाओ, एमएसपी गारंटी कानून लागू करो तथा किसानों के सभी कर्ज माफ करो।

जत्थे का कार्यक्रम

पहला दिन: सालीचौका क्षेत्र, चीचली, गाडरवारा (रात्रि विश्राम)

दूसरा दिन: गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, लखनादौन (रात्रि विश्राम)

तीसरा दिन: गणेशगंज, छपारा, शिवनी, बरघाट, लालबर्रा, बारासिवनी (रात्रि विश्राम)

चौथा दिन: बालाघाट, कटंगझिरी, रमरमा, परसवाड़ा, नैनपुर, केवलारी, मझंगवा, कुडारी (रात्रि विश्राम)

पांचवां दिन: कुडारी, धनौरा, कहानी, धूमा, बरगी, भेड़ाघाट, धनवंतरी नगर, मदनमहल, सिविक सेंटर, बाईपास तेंदूखेड़ा (समापन)

इन कार्यकर्ताओं की रहेगी भागीदारी

नरसिंहपुर जिला: एन एस एस पटेल, देवेंद्र वर्मा, करण सिंह अहिरवार, लीलाधर वर्मा, रामसिंह वर्मा, एल एन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, गंगाराम बघेले, गरीबदास चौधरी, कालूराम वर्मा, तुलसीराम श्रीवास, यदुराज वर्मा, राजेंद्र राजपूत, भुवन जाटव, भैरोप्रसाद विश्वकर्मा, विश्राम वर्मा, दीपक वर्मा, यशकुमार वर्मा, जगदीश मुहारिया, शेखलाल, कमलेश वर्मा, व्ही के शर्मा, एड नरेश चौधरी, ओमप्रकाश, नन्हेलाल वर्मा, दारासिंह मेहरा, रामनारायण पटेल, छोटेलाल ठाकुर, कमलेश विश्वकर्मा।

शिवनी जिला: अनिल सल्लाम, कबूत मर्सकोले, प्रहलाद यादव, मनील सोनी।

बालाघाट जिला: संतोष मंडलवार, एड वाय आर विसेन, भूपेंद्र पतले, राजेश मरावी, रामसिंह भलावी, थान सिंह इनावती।

जबलपुर जिला: एन चक्रवर्ती, विद्या खंगार, अंजना कुरारिया, जगन्नाथ पटेल, ए के नायक, सुरेन्द्र पिल्लई, विनय कुमार गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर