https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

क्या सरपंच को गांव लूटने का पूरा हक है?

रातिकरार (कला) पंचायत में ‘पंचायत घर का पूत कुंवारा बैठा, बाहर फेरे पड़वाए’ जैसे हालात!


करेली जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रातिकरार (कला) में हालात ऐसे बनते दिखाई दे रहे हैं मानो गांव के अपने मजदूरों पर भरोसा ही नहीं रहा — या फिर पंचायत में कोई अलग ही खेल चल रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा कार्यों के लिए गांव के मजदूरों को दरकिनार कर बाहरी गांवों से मजदूर बुलाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रांकई से शहजाद और कठौतिया से गीतांजलि को मनरेगा मजदूर के रूप में दर्ज किया जा रहा है।

अब सवाल यह उठता है — क्या रातिकरार (कला) में मजदूरों की कमी है? या फिर मनरेगा को कागजों में चलाने का कोई नया फार्मूला तैयार किया गया है?

गांव के लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं —

“पंचायत घर का पूत कुंवारा बैठा है, और बाहर फेरे पड़वाए जा रहे हैं।”

यानी अपने गांव के मजदूर बेरोजगार बैठे हैं और काम दिया जा रहा है बाहर वालों को। यह केवल अनियमितता नहीं बल्कि मनरेगा की मूल भावना पर सीधा हमला माना जा रहा है।

जिला पंचायत अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल

इधर जिला पंचायत अधिकारी गजेंद्र नागेश की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कथित भक्ति और दिखावे से फुर्सत मिले तो पंचायतों में चल रही इन गड़बड़ियों पर भी नजर डाली जाए।

नरसिंहपुर जिला प्रशासन में दिखावे की भक्ति का ट्रेंड चल पड़ा है, और इसी आड़ में पंचायतों में खेल हो रहा है।

गांव के लोग अब खुलकर कह रहे हैं —

“आज गांव लूट रहे हैं, कल मौका मिला तो जिले और प्रदेश को भी नहीं छोड़ेंगे।”

अब उठ रहे बड़े सवाल

  • क्या मनरेगा मजदूरों के नाम पर पंचायत में कोई बड़ा खेल चल रहा है?
  • क्या स्थानीय मजदूरों को जानबूझकर काम से वंचित किया जा रहा है?
  • क्या प्रशासन इस मामले की जांच करेगा?
  • या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा?

रातिकरार (कला) पंचायत में उठ रहे ये सवाल अब जवाब मांग रहे हैं… और जनता की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।


रिपोर्ट: Stringer24 News टीम
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर