https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


Stringer24News

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

वरिष्ठ जननेत्री व संघर्षशील नेत्री
कामरेड ज्योति पटेल का निधन

लंबी बीमारी के बाद जबलपुर अस्पताल में ली अंतिम सांस

अत्यंत दुख का विषय है कि ग्राम पचामा के प्रतिष्ठित एवं सम्माननीय पटेल परिवार की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती ज्योति पटेल का सोमवार रात्रि लगभग 11 बजे लंबी बीमारी के चलते जबलपुर अस्पताल में निधन हो गया।

स्वर्गीय ज्योति पटेल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के जिला सचिव श्री जगदीश पटेल की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि संपूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है।

कामरेड ज्योति पटेल जननेत्री, संघर्षशील, जुझारू, कर्मठ, निडर, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार नारी थीं।

उन्होंने अपने जीवनकाल में किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं महिलाओं के हक और अधिकारों के लिए अनेकों आंदोलन, धरना-प्रदर्शन, रैलियां एवं जनसंघर्ष किए। अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ वे सदैव मुखर रहीं।

सरपंच पद पर रहते हुए उन्होंने ग्राम पचामा में विकास कार्यों को गति दी और आम जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज सुधार के अनेकों कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही।

जनवादी महिला समिति नरसिंहपुर की महासचिव के रूप में उन्होंने महिलाओं का नेतृत्व किया और नारी सम्मान व अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया।

अंतिम संस्कार:
दिनांक: 4 फरवरी 2026
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: ग्राम पचामा श्मशान घाट

ईश्वर इस दुःख की घड़ी में पटेल परिवार को यह अपार पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं स्वर्गीय श्रीमती ज्योति पटेल की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पंचायत रेडियो सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

पंचायत रेडियो - Stringer24 News
🎙️ पंचायत रेडियो सुनते रहें — आवाज़ गांव की!
🔸 हर हफ्ते नई कहानियाँ और रिपोर्ट्स
🔸 जुड़ें हमारे साथ Stringer24 News पर
📡 लाइव रेडियो और अपडेट्स के लिए:
https://stringer24news.blogspot.com