https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


🟥 STRINGER24 NEWS 🟥

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

बरमान थप्पड़ कांड: अध्याय समाप्त!

खेद व्यक्त हुआ… धरना समाप्त हुआ… और सिस्टम फिर मुस्कुराया!

बरमान थप्पड़ कांड, जिसने एक समय पूरे जिले की राजनीति और प्रशासनिक मर्यादाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया था, आख़िरकार आज “खेद” के दो शब्दों के साथ शांत कर दिया गया।

जिस थप्पड़ ने प्रशासन को हिला दिया था, वह आज एक औपचारिक खेद के बोझ तले दबा दिया गया।

सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में देख सकते हैं कि, धरना स्थल पर जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह स्वयं पहुंचे। कुछ देर की औपचारिक बातचीत, कुछ कैमरे, कुछ मुस्कानें — और फिर धरना समाप्त घोषित कर दिया गया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल का यह चौथा धरना था, जो अंततः इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि —

“जब खेद आ जाए, तो सवाल खुद-ब-खुद मौन हो जाते हैं।”

धरना स्थल पर SDM, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने राहत की सांस ली — क्योंकि अब न तो थप्पड़ की चर्चा है, न जवाबदेही की ज़रूरत।

सबक क्या मिला?

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि —

लोकतंत्र में सबसे मजबूत हथियार न जांच है, न कार्रवाई… बल्कि “खेद” है।

अब बरमान थप्पड़ कांड फाइलों में बंद हो चुका है। जनता के सवाल? वे हमेशा की तरह अगली घटना तक के लिए स्थगित।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी

أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर