https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 



Stringer24 News

AI generated image 

दिनांक : 08 जनवरी 2025

*ई-अटेंडेंस में तकनीकी समस्या, अतिथि शिक्षक परेशान, मानदेय कटने का भय*

जिले में ई-अटेंडेंस प्रणाली में आई तकनीकी समस्या के कारण अतिथि शिक्षक परेशान हो गए हैं। मानदेय कटने की आशंका से शिक्षकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

अतिथि शिक्षक महासंघ के प्रान्त कार्यकर्ता एवं जिला अध्यक्ष एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 08 जनवरी 2025 को हमारे शिक्षक ऐप के माध्यम से अतिथि शिक्षकों की ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं हो पाई। इसके कारण संपूर्ण जिले के अतिथि शिक्षक परेशान होते रहे। संभवतः ऐप को अपडेट किए जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।

सुबह लगभग 10:00 बजे के बाद अचानक ऐप में अटेंडेंस लगना बंद हो गई। इस प्रक्रिया में चेहरे की स्कैनिंग की जाती है तथा आँखों एवं चेहरे की गतिविधियों से सजीवता का प्रमाण लिया जाता है, लेकिन तकनीकी कारणों से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

अधिकांश अतिथि शिक्षक समय पर विद्यालय पहुँच चुके थे। अटेंडेंस दर्ज नहीं होने की स्थिति में अतिथि शिक्षकों का मानदेय कटने की आशंका बनी रहती है, जबकि नियमित शिक्षकों की ई-अटेंडेंस नहीं लगने पर भी उनका वेतन नहीं काटा जाता। इसके विपरीत अतिथि शिक्षकों का मानदेय ए.आई. आधारित ऐप के माध्यम से काट लिया जाता है, जबकि उन्हें पहले से ही नाममात्र का मानदेय मिलता है।

यह स्पष्ट किया गया कि इस तकनीकी समस्या में अतिथि शिक्षकों की कोई गलती नहीं है, इसलिए उनका मानदेय नहीं काटा जाना चाहिए।

लगभगडेढ -2:00 बजे से पुनः लगनी आरंभ हुई पर सम्पूर्ण रूप से कुछ ही अतिथि शिक्षकों की ई-अटेंडेंस दर्ज हो पाई है, जिससे शेष शिक्षकों में भय बना हुआ है।

इस संबंध में जिला अध्यक्ष एस.के. सोनी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी महोदय को फोन के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।

अतिथि शिक्षक महासंघ ने मांग की है कि आज के दिन अतिथि शिक्षकों का मानदेय न काटा जाए तथा ई-अटेंडेंस से जुड़ी तकनीकी समस्या को शीघ्र दूर किया जाए।

प्रेस नोट जारीकर्ता :
एस.के. सोनी
जिला अध्यक्ष, अतिथि शिक्षक महासंघ
मोबाइल : 9584153909, 6267986536

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर