https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


हुदा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न।
===============
रांकई न्यूज@ रिपोर्टर शाह फैसल।
दिनांक 02/01/2026
दिन शुक्रवार।
===============
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हुदा पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 31 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर दिनांक 01 जनवरी 2026 तक संपन्न हुए । इन खेलों में बच्चों द्वारा आलू दौड़, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, 100 और 200 मीटर की दौड़, खो खो और कबड्डी में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं दिनांक 2 जनवरी 2026 को विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें भी बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रासायनिक और भौतिक क्रियाओं पर आधारित साइंस से संबंधित मॉडल और प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किए गए।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाए मॉडल्स और प्रोजेक्ट को मार्किंग और रैंकिंग के लिए निरीक्षणकर्ता के रूप में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में बाहर से आमंत्रित भी किया गया। इन शिक्षकों में बरमान से जनाब सलीम खान सर, करेली से श्री अमित बजाज सर और शांति विद्या निकेतन स्कूल से शिक्षक श्री विमलेश सर मौके पर उपस्थित हुए। जहां उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट और मॉडल्स से संबंधित बच्चों से जानकारी ली और उनकी बेहतर प्रस्तुति और एक्सप्लेन के आधार पर मार्क्स भी दिए और उनकी हौसला अफजाई की।
खेल कूद प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में गांव से जनपद सदस्य प्रतिनिधि जनाब अब्दुल माबूद पटेल, उपसरपंच फैयाज मालगुजार, मोहम्मद अशरफ, रिपोर्टर शाह फैसल, स्कूल संचालक और प्रबंधक जनाब अकबर कुरेशी, प्राचार्य फिरोजा बाजी, समस्त टीचर स्टाफ, समस्त स्कूल के बच्चे और पालकगण मौके पर उपस्थित रहे। और बच्चों की हौसला अफजाई की।
रांकई न्यूज@ रिपोर्टर शाह फैसल
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर