https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


STRINGER24NEWS

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

551 मीटर लंबी नर्मदा चुनरी मनोरथ यात्रा 10 किलोमीटर विशाल काफले के साथ मनीष राय के संयोजन भव्यता व दिव्यता के साथ निकली

जगह जगह हुआ स्वागत, ढोल नगडो डीजे पर थिरके भक्तः शिव तांडव नृत्य रहा आकर्षक, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

सालीचौका, नरसिंहपुर

नर्मदा प्रकोटोत्सव 25 जनवरी को सालीचौका के श्रीदेव राधाकृष्ण मंदिर के पास नर्मदा मंदिर से 551मीटर लंबी भव्य चुनरी मनोरथ यात्रा 10 किलोमीटर फैले विशाल भक्तों के काफिले के साथ मनीष राय (छोटूभैया) के संयोजन में भव्यता व दिव्यता के साथ निकली ।

क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग ,महिलाएं पुरुषों ने आकर्षक चलित झांकी ढोल नगडो, डीजे, की धुन पर थिरकते हुये सालीचौका से 40किमी दूर नर्मदा तट झिकोली पहुंचे और नर्मदा जयंती पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुये।

श्री राय के संयोजन मे दिनांक 25जनवरी2026 दिन रविवार को नर्मदा जयंती के उपलक्ष पर नर्मदा भक्तों के द्वारा विभिन्न तरह के आयोजन किए गये।

जिसमें जन-जन तक मां नर्मदा नदी के प्रति आस्था प्रेम को प्रकट करने का जो तरीका भक्तों के द्वारा निकाला गया उसके द्वारा नर्मदा भक्तों को संदेश दिया गया कि नर्मदा नदी के संरक्षण उसकी साफ-सफाई उसके अविरल जल के बहने के लिए निरंतर हम सभी सार्थक प्रयास करें ताकि मां नर्मदा का सभी पर आशीर्वाद बना रहे ।

जिससे सभी कृषि उद्योग व्यापार स्नान पेयजल अन्य कार्यों में नित्य प्रतिदिन उन्नत बनी रहे।

इसी आस्था और विश्वास को लेकर सालीचौका नगर के राधा कृष्ण मंदिर नर्मदा मंदिर के स्थान से सालीचौका सुबह 7बजे से पिपरिया विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश कुमार राय के पुत्र मनीष राय (छोटू भैया) के संयोजन में लगातार कई वर्षों से मां नर्मदा की चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें 551 मीटर लंबी चुनरी के साथ भक्त गणों की टोलियां के द्वारा गायन वादन नृत्य और जयकारों के साथ मां नर्मदा के प्रति पैदल यात्रा नर्मदा घाट झीकोली तक ।

जिसमें सर्वप्रथम राधा कृष्ण मंदिर नर्मदा मंदिर सालीचौका यात्रा आरंभ होकर नगर भ्रमण सालीचौका करते हुये पहुंची।

इस दौरान गुडबजार चौराहा,बस स्टैंड,आनंद पैट्रोल पंप, ग्राम आमढाना, सांवरी तिराहा,पोडार चौराहा शिव मंदिर के साथ ग्राम खमरिया पिठवानी, आदि से होते हुए नगर साईंखेड़ा में प्रवेश कर दादा धूनी दरबार में पूजन अर्चन करने के उपरांत झीकोली घाट पहुंची जहाँ रात्रि में नर्मदा महाआरती सोमेश परसाई के सानिध्य में संपन्न हुई ।

अंजुमन इस्मालमियां कमेटी ने किया भव्य स्वागत

नर्मदा जयंती पर होने वाले इन आयोजनों से नर्मदा के प्रति लोगों का समर्पण प्रेम आस्था अभिभूत करने वाला रहा, सभी ने उक्त चुनरी मनोरथ यात्रा एवं नर्मदा के प्रति भावनाओं के उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया वहीं स्थानीय अंजुमन इस्मालमियां कमेटी जामा मस्जिद के मुस्लिम भाईयों ने मनीष राय व भक्त मंडल ने विनम्रता के साथ शाल श्री फल भैंट कर तिलक लगाकर भव्य स्वागत कर कौमी एकता का संदेश दिया।

श्री राय परिवार व मनीष राय फैन्स क्लब,नर्मदा भक्तों ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान पुलिस प्रशासन नगरपरिषद का सराहनीय सहयोग रहा।

© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर