शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सालीचौका में बरिष्ठ पत्रकार अवधेश चौकसे सहित यशंवत वर्मा का हुआ सम्मानःश्री मति बडकुर ने किया ध्वजारोहण,
सालीचौका नरसिंहपुर,77 वे गणतंत्र दिवस पर स्धानीय शा. कन्या उच्च. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण शिक्षासमिति सभापति श्रीमति छोटी बाई बडकुर, ने फहराया, इस मौके पर चौकी प्रभारी वर्षा धाकड़,सी एम ओ भवानी प्रसाद शर्मा, समस्त स्टाफ सहित छात्राओं की परेड कार्यक्रम में सलामी ली।
संस्था प्राचार्य श्री ए. के. रघुवंशी ने छात्राओं को बेहतर अच्छा परिणाम लाने एवं पढ़ाई करने हेतु मार्गदर्शन किया
वंदे भारत एकादमी के संयोजक यशवंत वर्मा का स्वागत सम्मान श्रीफल से प्राचार्य ए.के रधुवंशी, राजीव राय, अवधेश चौकसे, अमरीश राय, आनंद गुप्ता द्वारा किया गया।
साथ ही नगर के बरिष्ठ पत्रकार शिक्षा संस्था परिवार से हमेशा सतत् संबंध रखने वाले ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी अवधेश चौकसे का शाल श्रीफल से संकुल प्राचार्य ए के रघुवंशी द्वारा किया गया ।
संस्था के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समस्त शिक्षिकाओं ने सम्पन्न कराने में योगदान किया।।
*प्रखर राय ने ली सलामी,क्रिकेट मेंच का किया शुभारंभ*
इस मौके पर विश्व मानव अधिकार आयोग के राष्ट्रीय सदस्य डॉ.प्रखर राय ने शासकीय उच्च कन्या शाला में छात्राओं द्वारा निकाली गई परेड को सलामी दी गई एवं खेल आयोजन का टॉस उछाल कर उद्घाटन करा गया साथ ही खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन करा गया,
श्री राय अपने संबोधन में छात्राओं से कहा कि आप अपने अंदर के छुपे हुए प्रतिभा पहचान कर उस पर काम कर उसे निखारें, जीवन में आगे बढ़ कर अपने क्षेत्र देश का नाम रोशन करें ,
कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीम को पुरस्कृत करा गया इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, छात्र छात्राएं शिक्षक, शिक्षिकाएं, पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
अंत में प्राचार्य श्री रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया वहीं मंच का कुशल संचालन शिक्षक व साहित्यकार जगदीश मेहरा ने किया
