https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 


STRINGER24NEWS
AI generated image 

संयुक्त मोर्चा द्वारा 26 जनवरी को सालीचौका में ट्रेक्टर मार्च

प्रदेश से माकपा के बादल सरोज, कांग्रेस के मनीष राय होंगे शामिल

मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के के जिला सचिव कामरेड जगदीश पटेल, कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला एवं किसान सभा के तहसील महासचिव देवेंद्र वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मोदी एवं मोहन सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों एवं किसानों के साथ किए गए वायदे से मुकरने के खिलाफ प्रदेश भर में 26 जनवरी को संयुक्त मोर्चा ट्रेक्टर मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका में माकपा, कांग्रेस, किसान सभा द्वारा ट्रेक्टर मार्च के दौरान नुक्कड़ सभा करते हुए बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

मार्च में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य एवं किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज एवं प्रदेश कांग्रेश कमेटी के सचिव मनीष राय छोटू भैया मुख्य रूप से रहेंगे।

क्षेत्रीय किसानों से अपील है अपने हक की आवाज बुलंद करने अधिक से अधिक संख्या में ट्रेक्टर के साथ शामिल होंगे।
जगदीश पटेल
सचिव
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी नरसिंहपुर
📞 9827986787
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
Previous Post Next Post

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर