हुदा पब्लिक स्कूल का 24 वां सालाना जलसा संपन्न
===============
रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल ।
दिनांक 11 जनवरी 2026 दिन इतवार।
===============
रांकई न्यूज@रिपोर्टर शाह फैसल ।
दिनांक 11 जनवरी 2026 दिन इतवार।
===============
ग्राम रांकई के हुदा पब्लिक स्कूल में 24 वां सालाना जलसा पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
इनमें बच्चों द्वारा राष्ट प्रेम आधारित गीत, नज़्म, हम्द, नात, एक्शन तराने, ड्रामा इत्यादि बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत कर सभी दर्शकों का बखूबी मनोरंजन किया गया।
जहां उपस्थित सभी दर्शकों ने उनकी खूब हौसला अफजाई की।
अंत में सभी बच्चों को उनके बेहतर प्रदर्शन और साल भर की विभिन्न गतिविधियों जैसे पिछले साल के बोर्ड एग्जाम के पहले, दूसरे और तीसरे रैंक वाले बच्चों के इनाम,
वार्षिक खेल प्रतियोगिता के इनाम और साइंस एग्जीबिशन के इनामात और सर्टिफिकेट से बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से नवाजा गया।
साथ ही साथ स्कूल प्रबंधन की ओर से समस्त टीचर स्टाफ को भी उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
तो वहीं स्कूल संचालक जनाब अकबर कुरेशी साहब को उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर करेली नरसिंह वार्ड पार्षद खालिक कुरेशी साहब, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अब्दुल माबूद पटेल साहब,
रातीकरार उप सरपंच शेख फखरुद्दीन साहब, जामा मस्जिद रांकई के पेश इमाम आलिम वली मोहम्मद साहब,
करेली मदीना मस्जिद के पेश इमाम हाफिज महमूद आलम साहब, रिपोर्टर शाह फैसल साहब,
करेली से हाजी अलीमुद्दीन साहब, मौलवी अब्दुल जब्बार साहब, करीम भैया,
अब्दुल मुफीद पटेल साहब, हाजी शमसुल कमर साहब, तैयब पटेल साहब,
सरताज मालगुजार साहब, मो. रिजवान खान साहब, जीशान खान साहब के अलावा
समस्त स्कूल स्टाफ, समस्त बच्चे, और सभी पालकगण मौके पर उपस्थित रहे।
और सभी अतिथियों का स्कूल प्रबंधन की ओर से फूल माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया।
मंच संचालन स्कूल टीचर शिवकुमार सर द्वारा किया गया।
तो वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार स्कूल संचालक जनाब अकबर कुरेशी साहब द्वारा प्रस्तुत किया गया।
© Stringer24 News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी
