https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi_nXYDircpji_NBp4Y2oyo8rhVeU-DuXusJaP3AW8


 


 


 

सत्य और समाज के बीच की कड़ी

मोहपानी की शिकायत बिना निराकरण की गई बंद

पुनः शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

चिचली जनपद अंतर्गत मोहपानी से जुड़ी एक गंभीर शिकायत को सीएम हेल्पलाइन पर बिना वास्तविक निराकरण के ही बंद कर दिए जाने का मामला सामने आया है। न तो मौके पर कोई ठोस जांच की गई और न ही समस्या का वास्तविक समाधान हुआ, इसके बावजूद रिकॉर्ड में शिकायत को “निराकृत” दर्शा दिया गया।

“समस्या आज भी जस की तस है, लेकिन सिस्टम में शिकायत को बंद दिखा दिया गया। यह जनता के साथ सीधा अन्याय है।”

इस कार्यप्रणाली से प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या सीएम हेल्पलाइन केवल औपचारिकता बनकर रह गई है? क्या शिकायतों का निराकरण काग़ज़ों में ही किया जा रहा है?

शिकायतकर्ता ने अब मामले को लेकर पुनः सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस स्तर पर लापरवाही या मिलीभगत हुई।

“शिकायत बंद करना समाधान नहीं है, समस्या का जमीनी स्तर पर समाप्त होना ही वास्तविक निराकरण है।”

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस बार शिकायत को गंभीरता से लेकर वास्तविक कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दफन हो जाएगा।

© Stringer24News | सत्य और समाज के बीच की कड़ी.
أحدث أقدم

📻 पॉडकास्ट सुनने के लिए यहां क्लिक करें।

🎙️ Stringer24News Podcast

🔴 देखिए आज का ताज़ा पॉडकास्ट सीधे Stringer24News पर